Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana News: नशे में धुत ASI ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा, एक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 03:05 PM (IST)

    लुधियाना में बीती रात नशे में धुत एक एएसआई ने सड़क पर तेज रफ्तार का कहर ढहाया। नशे में धुत एएसआई ने आइसक्रीम खा रहे पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंद दिया। इस हादसे में कार के पहिए के नीचे सिर आ जाने के कारण एक पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी का पैर टूट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    नशे में धुत ASI ने पीसीआर कर्मियों को कार के नीचे रौंदा, एक की मौत (सांकेतिक)।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में बीती रात नशे में धुत एएसआई ने सड़क किनारे आइसक्रीम खा रहे पीसीआर दस्ते के कर्मचारियों को तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। वह उन्हें कार से करीब 15 मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क किनारे आइसक्रीम खा रहे थे कर्मचारी

    पीसीआर दस्ते के कर्मचारी सड़क किनारे खड़े होकर आइसक्रीम खा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत एएसआई तेज रफ्तार से आ रहा था। नशे की हालत में उसने पीसीआर दस्ते के कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी का पैर टूट गया।

    ये भी पढ़ें: Punjab News: बरनाला में शिअद यूथ नेता ने पहले मां-बेटी को मारी गोली, फिर कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला?

    आरोपी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    जानकारी के अनुसार, आकाशदीप का सिर कार के टायर के नीचे आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल साथी एएसआई सतनाम सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस टीम ने उसी रात आरोपी पुलिस कर्मचारी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Punjab By-Election: मोहल्ला क्लिनिक में महिला डॉक्टर, टेस्ट-दवाई फ्री; जालंधर उपचुनाव के लिए AAP ने किए 10 बड़े वादे