पदभार संभालते ही DC बोले, लुधियाना का आर्थिक पहिया तेजी से चलाना मेरी प्राथमिकता
डीसी ने कहा हम सब नाजुक दौर से गुजर रहे है। लुधियानवी सेहतमंद रहे। इसके बाद मेरी प्रथमिकता है कि जिले की आर्थिकता का पहिया तेजी से घूमे।
लुधियाना, जेएनएन। नवनियुक्त डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने पदभार संभाल लिया। मिनी सचिवालय पहुचने पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शर्मा का स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा हम सब नाजुक दौर से गुजर रहे है। लुधियानवी सेहतमंद रहे। इसके बाद मेरी प्रथमिकता है कि जिले की आर्थिकता का पहिया तेजी से घूमे। क्योंकि प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर जाने जाते लुधियाना का योगदान बेहद अहम है।
नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के चल रहे प्रोजेक्ट, बुढ्ढे नाले की समस्या, साईकल वैली, हलवारा एयरपोर्ट, सीईटीपी, जगराओं पुल जैसे प्रोजेक्ट को अहम करार देते हुए वरिंदर शर्मा ने प्रदेश के सबसे बडे जिले की जिम्मेदारी सौपने के लिए सरकार का आभार जताया।
वरिंदर शर्मा : जालंधर में तीन साल का कार्यकाल, बेहतर मैनेजमेंट गुरु
वरिंदर शर्मा तीन साल जालंधर में डिप्टी कमिश्नर रहे। उन्होंने अपने मातहत अफसरों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी खूब काम लिया। जालंधर शहर को सूबे में राजनीतिक व मीडिया हब माना जाता है। ऐसे में जालंधर में तीन साल का कार्यकाल पूरा करना उनकी बेस्ट मैनेजमेंट का ही नतीजा है। वरिंदर शर्मा ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं के साथ पूरा तालमेल रखा। इसके अलावा उनको पब्लिक डीङ्क्षलग की भी महारत हासिल है।
डीसी के सामने ये होंगी चुनौतियां
-कोरोना कहर से लुधियाना को बचाना
-सत्ता पक्ष के अलग-अलग गुटों के साथ सामंजस्य बनाना
-लुधियाना को आर्थिक गति देना
-नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्टों को गति देना
-बैकों के लोन टारगेट पूरे करवाना
-जिले में बाढ़ प्रबंधन को लेकर काम करना
-कोविड काल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करना
इनका मजबूत पक्ष
-अच्छे मैनेजर माने जाते हैं
-मृदु भाषी हैं और पंजाबी भाषा पर अच्छी पकड़
-पब्लिक डीलिंग में महारत
-मातहत कर्मचारियों और अफसरों को पूरा सपोर्ट