Move to Jagran APP

Ludhiana Today 29th July 2021 : सिविल अस्पताल में डाक्टरों की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9 बजे से होगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 06:35 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 06:35 AM (IST)
लुधियाना के सिविल अस्पताल में डाक्टर सुबह 9 बजे से करेंगे हड़ताल।

जागरण संवाददाता, लुधियाना।  लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 29 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

जैन संत साध्वियों की सभाएं

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस नवकार मंत्र सुबह 7.00 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक नूरवाला रोड चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, तेरापंथ भवन में चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे, जनता नगर जैन स्थानक चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

प्रदर्शन

आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर सुबह 11.00 बजे धरना प्रदर्शन करेंगी। वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है।

हड़ताल

सिविल अस्पताल में डाक्टर्स की हड़ताल सुबह 9.00 बजे से होगी। हालांकि इस दौरान डाक्टर्स सरकारी ओपीडी का बायकाट कर अस्पताल परिसर में ही पैरलल ओपीडी चलाएंगे। ताकि मरीजों का उपचार हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.