Move to Jagran APP

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन

भारतीय जनता पार्टी के जिला लुधियाना के किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिढ़पुरा में किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी ध्वज के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की। प्रताप सिंह सिद्धू की रविवार रात को मालेरकोटला रोड पर हत्या कर दी गई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 07:11 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के जिला लुधियाना के किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिढ़पुरा में किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी ध्वज के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की। प्रताप सिंह सिद्धू की शनिवार रात को मालेरकोटला रोड पर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने लूट की नीयत से उन पर हमला किया और इस दौरान की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसको लेकर भाजपा में भारी रोष है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सिद्धू की हत्या के कातिलों को पकड़ने के लिए पुलिस को कह दिया है। अगर पुलिस ने इस मामले में कोताही की तो भाजपा इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।

loksabha election banner

अंतिम संस्कार में भाजपा लुधियाना के महामंत्री कांतेंदु शर्मा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, जिला लुधियाना के सह-कोष्याध्यक्ष सुमित टंडन, एससी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविदर सिंह, किसान मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष जुगराज सिंह, बलजिदर गरचा व अन्य नेता शामिल हुए। कांतेंदू शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि इस तरह खुले आम लोगों से लूट खसूट हो रही है और लोगों की हत्या की जा रही है। वहीं कांग्रेस सरकार अपनी लड़ाई में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बम ब्लास्ट हो रहे हैं और रोजाना हत्याएं हो रही है। सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से विफल है। ऐसी सरकार को जनता अब आगामी चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.