Move to Jagran APP

भाजपा अल्पसंख्यक सैल के जिला प्रधान ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय जनता पार्टी जिला खन्ना को वीरवार को बड़ा झटका लगा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 08:42 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 08:42 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक सैल के जिला प्रधान ने थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा अल्पसंख्यक सैल के जिला प्रधान ने थामा कांग्रेस का हाथ

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी जिला खन्ना को वीरवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला अल्पसंख्यक सैल के प्रधान सावर गिल ने पार्टी को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गिल का खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने स्वागत किया है। प्रधान सावर गिल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनविरोधी नीतियां लागू की हैं। इसके साथ ही अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए हैं। नए कृषि सुधार कानूनों से खेती सेक्टर को तबाह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने किसानों के समर्थन में भाजपा को अलविदा कह दिया।

loksabha election banner

विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों ने हर वर्ग को पीछे धकेल दिया है। भाजपा ने हमेशा लोगों का नुकसान ही किया है। उन्होंने कांग्रेस में फिर शामिल हुए प्रधान गिल को भरोसा दिलाया कि पार्टी की तरफ से उनका सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा। इस मौके मेहरदीन गिल, अनिल शुक्ला, राशिद खान, अमरीक सिंह राजपूत, चरनजीत सिंह, तिलक राज, प्रिस, शालू शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.