यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चांद सिनेमा के पास पुराने पुल का नवनिर्माण करने को लेकर दिया मेयर को ज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव ध्रुव अग्रवाल ने मेयर बलकार सिंह संधू से मुलाकात करके चांद सिनेमा के पास पुराने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव ध्रुव अग्रवाल ने मेयर बलकार सिंह संधू से मुलाकात करके चांद सिनेमा के पास पुराने पुल का फिर से निर्माण करने का आग्रह किया। इस बाबत ध्रुव ने मेयर को ज्ञापन भी सौंपा। मेयर बलकार सिंह ने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे।
ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि यह पुल सब्जी मंडी से जालंधर बाईपास चौक को जोड़ता है। इस पर काफी ट्रैफिक रहता है। अनसेफ होने के कारण दो साल पहले इस पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। तब फैसला हुआ था कि इसे गिराकर नया पुल बनाया जाएगा, लेकिन इस संबंध में निगम ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों को भी दिक्कत हो रही है। ध्रुव ने कहा कि पुल न होने के कारण इस स्थान पर अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।
ध्रुव कहते हैं कि वे भी इलाके में सामाजिक काम करते हैं और उनकी ध्रुव फाउंडेशन के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। अक्सर वहां जाना होता है, लोग पुल न होने से आ रही दिक्कतों को उनके साथ सांझा करते हैं। ध्रुव ने कहा कि पुल के निर्माण में हो रही देरी से इलाके के लोगों में रोष भी है। यदि सरकार ने पुल के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम न उठाए तो इलाके के लोग संघर्ष भी कर सकते हैं।
