विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में बागेश्वर बाबा की एक झलक के लिए बेताब दिखे हजारों लोग, 4 बजे से शुरू होगी हनुमंत कथा

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:26 PM (IST)

लुधियाना में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। हजारों लोग ...और पढ़ें

लुधियाना में आज से शुरू हुई बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा।

लुधियाना में आज से शुरू हुई बागेश्वर बाबा की हनुमंत कथा।

HighLights

  1. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के लिए लुधियाना में उमड़ा जनसैलाब

  2. हजारों श्रद्धालु बागेश्वर बाबा की एक झलक पाने को उत्सुक

  3. लोग कार्यक्रम शुरू होने से चार घंटे पहले ही स्थल पर पहुंचे

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ग्लाडा ग्राउंड में शनिवार को आरंभ होने वाली श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज की झलक को हर शख्स उत्सुक नजर आया।

कार्यक्रम शाम को लगभग चार बजे से शुरू होगा, लेकिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम दोपहर 12 बजे के बाद से ही शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल के पास से रूट डायवर्ट कर दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न आए।

हालांकि कार्यक्रम शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन श्रद्धालु पहले से ही डटकर बैठ गए हैं। कुछ श्रद्धालुओं का कहना था कि वह हमेशा धीरेंद्र शास्त्री महाराज को टीवी या यू ट्यूब पर ही सुनते रहे हैं, लेकिन आज उन्हें साक्षात सुनने का अवसर मिला है, इसलिए उन्हें काफी उत्सुकता है।

 

बता दें कि, लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित पुडा ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम के श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के लिए बना सुंदर पंडाल व व उन्हें सुनने देखने के लिए आ रहे लोग।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 20 हजार नाम हटे पर एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई, सुनील जाखड़ ने राजनीतिक दलों से पूछे सवाल