Punjab Election 2022: डेरा सच्चा सौदा ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन, मालवा की 56 सीटाें पर असर
Punjab Assembly Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी रविवार को मतदान होना है। डेरा सच्चा सौदा आज फैसला लेगा की डेरा प्रेमी किस दल के साथ जाएंगे। डेरा सच्चा सौदा ने नेताओं के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।
जेएनएन, बठिंडा। Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान के पहले डेरा सच्चा सौदा (dera Sacha Sauda) ने नेताओं के दिलों धड़कन बढ़ा दी है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा यह फैसला लेगा कि वह किस दल के पक्ष में मतदान करेगा। पंजाब में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग कई सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। खासतौर से मालवा की 56 सीटों पर डेरा समर्थक अहम भूमिका निभाते हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) इन दिनों फरलो पर है। गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व हत्या मामले में दोषी है और हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इन दिनों फरलो पर चल रहा राम रहीम राजनीतिक दलों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है।
डेरा किसके समर्थन में जाएगा अभी इस बारे में बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। समर्थकों का कहना है कि डेरे की राजनीतिक विंग का फैसला सभी को मान्य होगा। इससे दाे दिन पहले डेरे के एक गुट ने चुनाव में नाेटा का बटन दबाने की बात कही थी, जिसे राजनीतिक विंग ने नकार दिया था।
मालवा की 56 सीटाें पर डेरा का प्रभाव
पंजाब की 117 में से 56 सीटाें पर डेरे का प्रभाव है। यहां से प्रत्याशियाें की जीत-हार में अनुयायियाें की बड़ी भूमिका रहती है। हरियाणा (Haryana) में भी 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा (BJP) की जीत में भी डेरा सच्चा सौदा ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी। यहां भाजपा ने डेरे को पूरा समर्थन दिया था। अब दूसरे दलाें काे यह चिंता सत्ता रही है कि अगर कहीं डेरा सिरसा ने भाजपा काे समर्थन दिया ताे खेल बिगड़ सकता है। हालांकि डेरे का भाजपा के प्रति रुख नरम रहा है। गाैरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव की 117 सीटाें के लिए 20 फरवरी काे मतदान हाेना है। ऐसे में नेताओं की बेचैनी लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें-Punjab Election: अमेरिका के अश्वेत मुद्दे से भइया विवाद की तुलना, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का चन्नी पर तंज