Move to Jagran APP

हिमाचल के होटल में देह व्यापार का पुलिस ने ग्राहक बन किया भंडाफोड़, लुधियाना की दो लड़कियां छुड़ाईं

रविवार शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास सड़क के साथ एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने ग्राहक बनकर इस धंधे का भंडाफोड़ किया और होटल के अंदर से दो लड़कियों को बरामद किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 12:01 PM (IST)
हिमाचल के होटल में देह व्यापार का पुलिस ने ग्राहक बन किया भंडाफोड़, लुधियाना की दो लड़कियां छुड़ाईं
पुलिस ने हिमाचल के एक होटल में देह व्यापार का मामला पकड़ा है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, चिंतपूर्णी (ऊना), जेएनएन। देवभूमि हिमाचल में देह व्यापार का धंधा बढ़ने लगा है। पुलिस ने चिंतपूर्णी के एक होटल में देह व्यापार का अनाेखे तरीके से भंडाफाेड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि इस धंधे के तार अब पंजाब से जुड़ने लगे हैं। काेराेना संकट के बाद बाहरी राज्याें के लिए हिमाचल के बार्डर खाेलने के बाद एेसी घटनाअाें में अचानक बढ़ाेतरी हाेने लगी है। चिंतपूर्णी के हाेटल से पुलिस ने दो लड़कियों को छुड़वाया व होटल के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

रविवार शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास सड़क के साथ एक होटल में दबिश दी। पुलिस ने ग्राहक बनकर इस धंधे का भंडाफोड़ किया और होटल के अंदर से दो लड़कियों को बरामद किया। लड़कियां पंजाब के लुधियाना की बताई जा रही हैं।

गगरेट के होटल में भी पकड़ा था देह व्यापार का मामला

इससे पहले बीते शनिवार को भी पुलिस ने गगरेट क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का मामला पकड़ा था, जिसमें पुलिस ने पांच लड़कियों को छुड़वाया था। डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि होटल के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में होटल मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.