Move to Jagran APP

लुधियाना के DCP अश्विनी कपूर ने काेराेना काे दी मात, नेगेटिव रिपोर्ट अाने पर ज्वाइन की ड्यूटी

डीसीपी अश्विनी कपूर के स्वस्थ हाेने से पुलिस का मनोबल बढ़ गया है। घर पर ही अाइसाेलट कपूर ने इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए मेडीशन का खास ध्यान रखा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 09:53 AM (IST)
लुधियाना के DCP अश्विनी कपूर ने काेराेना काे दी मात, नेगेटिव रिपोर्ट अाने पर ज्वाइन की ड्यूटी
लुधियाना के DCP अश्विनी कपूर ने काेराेना काे दी मात, नेगेटिव रिपोर्ट अाने पर ज्वाइन की ड्यूटी

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अश्विनी कपूर ने सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। वह अपने दर्जा चार कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हो गए थे। वह अपने ही घर में आइसोलेट थे और 14 दिन बाद उन्होंने अपना रुटीन टेस्ट करवाया। जिसमें वह नेगेटिव पाए गए हैं। उनका पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। उनके स्वस्थ होने पर पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है। उनके साथ स्पेशल ब्रांच के एक अन्य एएसआइ ने भी आज अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। वह भी 14 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

loksabha election banner

बता दें कि डीसीपी अश्विनी कपूर का सेवादार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और इसके बाद उनके टेस्ट भी पॉजिटिव पाए गए थे। वह अपने घर पर ही आइसोलेट थे। डीसीपी अश्विनी कपूर के अनुसार वह 14 दिन तक एकांतवास में रहे हैं। यह उनकी जिंदगी का बेहद बुरा दौर था, बीच बीच में उन्हें नेगेटिव विचार भी आते थे मगर वह इस दौरान मेडीटेशन करते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने वाली दवाइयों का सेवन जारी रखा था।

स्पेशल ब्रांच के एएसआइ भी नेगेटिव

14 दिन पहले स्पेशल ब्रांच के एएसआइ दिनेश कुमार पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वह नेगेटिव हुए तो उन्होंने सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। ड्यूटी पर आने पर उनका साथी कर्मचारियों ने हार डालकर स्वागत किया है।

  मोती नगर थाने के चार पॉजिटिव, दो दिन थाना बंद

कमिश्नरेट के मोती नगर थाने में से चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद थाने की पूरी इमारत को सैनिटाइज करवाया गया है। थाने को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार और बुधवार को थाने को बंद रखा जाएगा। सीपी के अनुसार अगर बहुत जरूरी काम हो तो लोग इसके लिए जमालपुर थाने जा सकते हैं।

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.