पांच लाख मुआवजा मिलने पर किया मजदूर का संस्कार
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे गांव जांगपुर के मजदूर हरमिंदर सिंह के 21 दिसंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे गांव जांगपुर के मजदूर हरमिंदर सिंह के 21 दिसंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से ही कुछ किसान यूनियनें मृतक के परिवार को मुआवजा राशि मिलने से पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ी थीं। वीरवार को किसान संगठन के नेता तेजिंदर सिंह चीमा ने राज्य सरकार द्वारा मिले पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक परिवार मृतक के पिता मघ्घर सिंह को सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत के सदस्य भी मौजूद रहे। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके नगर कौंसिल प्रधान तेलू राम बांसल, पूर्व विधायक तरसेम जोधां, पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह मुल्लांपुर, पूर्व पार्षद सज्जन बांसल, डीटीएफ के जिला प्रधान हरदेव सिंह मुल्लांपुर, पूर्व पंच अमरीक सिंह जांगपुर, मास्टर परमजीत सिंह चीमा, मास्टर गुरसेवक सिंह और सरपंच अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।