Move to Jagran APP

दुनिया का सबसे सुखी इंसान जो किसी का कर्जदार नहीं: साध्वी रत्न संचिता

तपचंद्रिका श्रमणी गौरव महासाध्वी वीणा महाराज नवकार आराधिका महासाध्वी सुनैया म. प्रवचन भास्कर कोकिला कंठी साध्वी रत्न संचिता महाराज विद्याभिलाषी अरणवी म. नवदीक्षिता साध्वी अर्शिया नवदीक्षिता आर्यनंद ठाणा-6 ने जैन स्थानक शिवपुरी में सुखसाता विराजमान हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 05:39 PM (IST)
दुनिया का सबसे सुखी इंसान जो किसी का कर्जदार नहीं: साध्वी रत्न संचिता
दुनिया का सबसे सुखी इंसान जो किसी का कर्जदार नहीं: साध्वी रत्न संचिता

संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव महासाध्वी वीणा महाराज, नवकार आराधिका महासाध्वी सुनैया म., प्रवचन भास्कर कोकिला कंठी साध्वी रत्न संचिता महाराज, विद्याभिलाषी अरणवी म., नवदीक्षिता साध्वी अर्शिया, नवदीक्षिता आर्यनंद ठाणा-6 ने जैन स्थानक शिवपुरी में सुखसाता विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन सभा में साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि आज चिता के बोझ तले इंसान दबा जा रहा है। इसी चिता का परिणाम है कि इंसान की नींद भी उड़ गई है। जिसे सोने के लिए नींद की गोली नहीं खानी पड़ती है और जागने के लिए अलार्म की जरूरत नहीं पड़ती। वह दुनिया का सबसे सुखी इंसान है। जो फर्ज निभाता है, लेकिन किसी का कर्जदार नहीं है, वह सुखी है। जो अपनी मेहनत पर भरोसा रखता है और हर परिस्थिति में मुस्कराता है। वह सुखी है, पर आज पानी पिलाने के लिए नौकर खाना बनाने के लिए नौकर, झाडू पोचा करने के लिए नौकर। अरे आज इतना कामचोर बनना भी खतरे से खाली नहीं है। आज मानव अपना काम स्वयं करने में अपनी तौहीन समझता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जंगल के पौधे की तरह बनाएं, घर के गमले की तरह नहीं, ताकि कोई उन्हें पानी भी ना दे। तब भी वो अपने बलबूते फल फूल सकें।

loksabha election banner

इस अवसर पर विनीत जैन व राजीव जैन ने कहा कि नववर्ष आगमन पर विशेष धर्म सभा प्रात 8:30 से 9:30 के बीच होगी। इससे पहले नवकार मंत्र का उच्चारण होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.