Move to Jagran APP

Chandrayaan-2: 'विक्रम' की लैंडिंग देखने के लिए रात को जागे स्टूडेंट्स, संपर्क टूटने से हुए निराश Ludhiana News

चंद्रयान के सफर पर साइंस के स्टूडेंट्स शुरुआत से नजर रखे थे। इसको लेकर चैनल और मोबाइल के माध्यम से अपडेट्स देखते रहे।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM (IST)
Chandrayaan-2: 'विक्रम' की लैंडिंग देखने के लिए रात को जागे स्टूडेंट्स, संपर्क टूटने से हुए निराश Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। Chandrayaan-2: चांद पर 'विक्रम' की लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए लुधियाना के लोग आधी रात में जाग रहे थे। टीवी पर लोग नजर गड़ाए हुए थे। कुछ लोग मोबाइल पर पल-पल की अपडेट ले रहे थे।

loksabha election banner

चांद की धरती पर भारत की दस्तक को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्सुकता थी। रात के समय घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थीं, लोगों की उत्सुकता बढ़ रही थी। युवाओं और छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी इस महत्वपूर्ण पल को देखने के लिए पूरी रात जगे रहे। महिलाएं भी अपने घर के सारे काम निपटाने के बाद परिवार के साथ टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहीं। कॉलेज अर्पिता, स्वाति और नेहा का कहना है कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर काफी उत्साहित थे। हालांकि वे भी निराश हो गए, जब चंद्रयान का संपर्क टूट गया।

चंद्रयान के सफर पर साइंस के स्टूडेंट्स शुरुआत से नजर रखे थे। इसको लेकर चैनल और मोबाइल के माध्यम से अपडेट्स देखते रहे। हालांकि युवाओं से लेकर बच्चों तक उस समय मायूस होना पड़ा, जब ये खबर आई कि चंद्रयान का 2.1 किमी पहले इसरो से संपर्क टूट गया है। इसके बाद वे सोने चले गए और सुबह जल्दी उठकर आगे का हाल जानने के लिए अखबार और चैनल्स से अपडेट हासिल की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.