Move to Jagran APP

मोदी सरकार पर बरसे येचुरी- कहा घोटालों में कांग्रेस से कम नहीं केंद्र की भाजपा सरकार

घोटालों की वजह से कांग्रेस गई, लेकिन लोगों को भ्रमजाल में फंसाकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज हो गई।

By Edited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 04:45 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 04:40 PM (IST)
मोदी सरकार पर बरसे येचुरी- कहा घोटालों में कांग्रेस से कम नहीं केंद्र की भाजपा सरकार
मोदी सरकार पर बरसे येचुरी- कहा घोटालों में कांग्रेस से कम नहीं केंद्र की भाजपा सरकार

जागरण संवाददाता, लुधियाना : घोटालों की वजह से कांग्रेस गई, लेकिन लोगों को भ्रमजाल में फंसाकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज हो गई। अफसोस है कि घोटालों से भाजपा का दामन भी अछूता नहीं है। राफेल, व्यापमं इसके ताजातरीन मिसाल हैं। ऐसे तीखे शब्दों के साथ मोदी सरकार पर जमकर बरसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्कसवादी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी व सीपीआइ के राज्यसभा सदस्य डी राजा। अवसर था गिल रोड दानामंडी में दोनों पार्टियों की प्रदेश स्तरीय रैली का।

loksabha election banner

इस मौके पर येचुरी ने कहा कि भाजपा सरकार का लेखाजोखा तय करता है कि सरकार फ्लॉप साबित हुई। न 15 लाख जेब में आए न ही दो करोड़ नौकरियां मिलीं। खुद पार्टी अध्यक्ष ने माना कि यह जुमले थे। ऐसे में लोग अब इस सरकार को चलता करने पर आमादा है।

येचुरी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का फैसला नहीं लेगी। इसे प्रदेश स्तर पर छोड़ा है। वहीं डी राजा ने देश के लोकतंत्र के लिए इस सरकार को घातक बताते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करके ये लोग देश को बांटने में जुटे हैं, जिसे हम कामयाब नहीं होने देंगे। नोटबंदी को देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ने वाली बताते हुए डी राजा ने कहा कि दावा था कि काला धन खत्म होगा, लेकिन नहीं हुआ। इससे आतंकवाद पर लगाम लगाने की बात कही गई पर हुआ उलटा। अब वहां हालात 1990 से भी बदतर हैं। मोदी सरकार पर ¨हदु राज के नाम पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि जनता अब इनकी चाल समझ चुकी है। इस दौरान हरदेव अर्शी, निर्मल धालीवाल, जगजीत जोगा, प्रितपाल माडी, डीपी मौड, रघुनाथ सिंह लहबर, रूपबसंत व अरुण मित्रा मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.