निगम कमिश्नर सभ्रवाल की डेयरी संचालकों काे चेतावनी- बुड्ढा दरिया में गाेबर गिराया ताे हाेगी सख्त कार्रवाई
बुड्ढा दरिया में गोबर गिराने के मामले में नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इस मामले में निगम ने डेयरी संचालकों काे सख्त चेतावनी दी है।
लुधियाना, जेएनएन। बुड्ढा दरिया में गिराए जा रहे गोबर को रोकने पर निगम कमिश्नर ने सख्त अादेश दिए हैं। बुधवार काे नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने डेयरी संचालकों के साथ मीटिंग में दाेटूक कहा कि दरिया में गाेबर गिराने वालाें पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि दरिया की जगह में कुछ डेयरियां बनी हैं । डेयरी संचालकों को कहा कि दारिया में गोबर न गिराएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में निगम काे चंडीगढ़ में टास्क फोर्स की बैठक में रिपोर्ट पेश करनी है। निगम कमिश्नर एक अगस्त को होनी वाली मीटिंग में रिपोर्ट पेश करेंगे।
पाइपों के जरिये ही गोबर युक्त पानी दरिया में पहुंच रहा
डेयरी संचालकों ने डेयरियों से अंडर ग्राउंड पाइप डाले हैं जो सीधे दरिया में खुलते हैं। इन पाइपों के जरिए ही गोबर युक्त पानी दरिया में पहुंच रहा है। इससे दो तरह से नुकसान हो रहा है। एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है वहीं दूसरी तरफ दरिया में गोबर गिराया जा रहा है। ताजपुर डेयरी कांप्लेक्स में डेयरी संचालकों द्वारा दरिया में गोबर गिराए जाने पर पिछले साल नगर निगम व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार दर्जन से अधिक डेयरियों पर कार्रवाई की थी। लेकिन उसके बाद फिर से डेयरी संचालकों ने गोबर दरिया में डालना शुरू कर दिया। दरअसल ताजपुर रोड डेयरी कांप्लेक्स में गोबर निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।