शराब तस्करी व खनन मामले में दो भगोड़े काबू
पुलिस की पीओ विग व थाना लाडोवाल पुलिस ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 09:07 PM (IST)
जासं, लुधियाना : पुलिस की पीओ विग व थाना लाडोवाल पुलिस ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के पीओ विग स्टाफ ने शराब तस्करी मामले में भगोड़ा करार दिए आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव नारंगवाल का बलवंत सिंह है। उसके खिलाफ थाना डेहलों पुलिस ने जनवरी 2017 में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। अदालत ने मार्च 2020 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
थाना लाडोवाल पुलिस ने खनन मामले में भगोड़ा घोषित आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित जालंधर के थाना लोहियां के गांव चक नडाला का तरसेम सिंह है। थाना लाडोवाल पुलिस ने जनवरी 2014 में उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। अदालत ने अप्रैल 2015 में उसे भगोड़ा करार दे दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें