यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जगराअाें की पुरानी दाना मंडी में बाबा नंद सिंह यादगारी गेट का निर्माण कार्य शुरू Ludhiana news
आढ़ती एसोसिएशन जगराअाें द्वारा इस दरवाजे को नानकसर की श्रद्धालु संगत तथा अन्य गणमान्याें के सहयोग से नवनिर्माण कर यादगारी ...और पढ़ें

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। पुरानी दाना मंडी के मुख्य गेट पर बाबा नंद सिंह जी नानकसर द्वारा अपने हाथों से तैयार किए हुए ऐतिहासिक दरवाजे की हालत खस्ता हो जाने के बाद उसे सभी शहर निवासियों और नानकसर संप्रदाय से विचार-विमर्श कर दरवाजे को गिरा दिया गया था ताकि किसी तरह का कोई जानी माली नुकसान ना हो सके।
आढ़ती एसोसिएशन जगराअाें द्वारा इस दरवाजे को नानकसर की श्रद्धालु संगत तथा अन्य गणमान्याें के सहयोग से नवनिर्माण कर यादगारी व भव्य निर्माण करवाने का वादा किया था। इस पर वीरवार सुबह 10 बजे नानकसर से बाबा अमरिंदर सिंह द्वारा अरदास करके इस दरवाजे का नव निर्माण शुरू करवाया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर और सचिव जगजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि बाबा नंद सिंह जी यादगारी गेट 23 फीट ऊंचा भव्य बनाया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतेंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविंद्र कुमार सभरवाल, पेप्सू रोडवेज के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, सचिव जगजीत सिंह सिद्धू, संरक्षक अमृतलाल मित्तल, राज कुमार भल्ला, हरपाल सिंह हांस , नगर कौंसिल के ईओ सुखदेव सिंह रंधावा, पूर्व पार्षद कर्मजीत कैंथ, अपार सिंह, अरविंद कथूरिया, मक्खन लाल अरोड़ा ,अवतार सिंह सुपरवाइजर मार्केट कमिटी, बिल्डिंग ठेकेदार एसोसिएशन के प्रधान जिंदर पाल धीमान, उमेश गोयल,परमजीत सिंह पम्मा अादि उपस्थित थे।
