विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियानाः घंटाघर से बाबा थान सिंह चौक जाने में अब नहीं लगेंगे झटके, 88 लाख की लागत से सड़क का निर्माण शुरू

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 10:26 AM (IST)

घंटाघर से चौड़ा बाजार के दो एंट्री प्वाइंट हैं। एक घंटाघर की तरफ से और दूसरा थाना डिवीजन नंबर तीन चौक की तरफ से। यह सड़क दोनों तरफ से टूटी हुई थी। जिसकी वजह से चौड़ा बाजार आने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सड़क निमार्ण कार्य की शुरुआत करवाते हुए।
सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा सड़क निमार्ण कार्य की शुरुआत करवाते हुए।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। घंटाघर से चौड़ा बाजार से हाेते हुए थाना डिवीजन नंबर तीन चौक से बाबा थान सिंह चौक तक जाने में अब झटके नहीं लगेंगे। नगर निगम करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पर कारपोटिंग करवा रहा है ताकि लोगों को इस रास्ते से निकलते हुए गड्ढों से दो चार न होना पड़े। सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरूआत करवा दी है। इस सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाएगा। उसके बाद चौड़ा बाजार के बीच से निकलते हुए गड्ढों से मुक्ति मिल जाएगी।

घंटाघर से चौड़ा बाजार के दो एंट्री प्वाइंट हैं। एक घंटाघर की तरफ से और दूसरा थाना डिवीजन नंबर तीन चौक की तरफ से। यह सड़क दोनों तरफ से टूटी हुई थी। जिसकी वजह से चौड़ा बाजार आने वालों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यही नहीं चौड़ा बाजार के बीच में भी जगह जगह सड़क टूटी हुई है। यहां पर दो पहिया व तीन पहिया वाहनों की बहुत भीड़ रहती है। जिससे वाहन चालकों अपने वाहनों को गड्ढों से बचाकर भी नहीं चल सकते।

सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा ने बताया कि चौड़ा बाजार व उसके आसपास लगने वाले सभी बाजारों के दुकानदार इस सड़क के निर्माण की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले इस सड़क को कंक्रीट का बनाने की योजना थी। लेकिन कंक्रीट की इस सड़क को बनाने में कम से कम दो माह का वक्त लग जाना था। ऐसे में चौड़ा बाजार व आसपास के बाजारों में कारोबार ठप हो जाता। इसलिए सड़क को फिर से प्रीमिक्स से ही बनाने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 88 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारोबार को देखते हुए यहां काम रात को करवाया जा रहा है। इसलिए सड़क निर्माण में थोड़ा वक्त लग रहा है। अगले कुछ दिनों में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।