पैट्रो उत्पादों एवं रसोई गैस की महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला वर्करों ने खाली रसोई गैस सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सभी प्रदर्शनकारियों ने हाथ में महंगाई के खिलाफ पोस्टर एवं बैनर पकड़ रखे थे। इस अवसर पर बलजीत सिंह मालड़ा व सुखविदर सिंह जगदेव खास तौर पर मौजूद रहे।
जासं, लुधियाना : पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिला वर्करों ने खाली रसोई गैस सिलेंडर रख कर केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सभी प्रदर्शनकारियों ने हाथ में महंगाई के खिलाफ पोस्टर एवं बैनर पकड़ रखे थे। इस अवसर पर बलजीत सिंह मालड़ा व सुखविदर सिंह जगदेव खास तौर पर मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। हालत यह है कि लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बावजूद इसके पेट्रो उत्पादों के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं।
बावा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान तीन किसान बिलों, व्यापारी व उद्योगपति जीएसटी और कच्चे माल, युवा बेरोजगारी व दुकानदार टैक्सों की वजह से भाजपा सरकार से दुखी व परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता को इन सभी परेशानियों से निजात दिलाना जरूरी हो गया है। इस रोष प्रदर्शन में प्रवीण सूद, शिव कुमार शिवा, अमलोक सिंह मान, लवमनजोत, शिवम मालड़ा, सुंदरम मालड़ा, पूनम मल्हौत्रा, सुदेव यादव, संगीता सिंह, मुन्नी देवी, परमजीत कौर, निर्मल कौर, मधू चाहल, बिमला देवी, फातिमा बेगम, फूलमति, रंजना वर्मा, बलजिदर कौर, सुनीता पांडे, गुरबखश कौर, बलदेव राज, राजपाल व सतपाल आदि शामिल हुए।