विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के खन्ना में कांग्रेस की साइकिल यात्रा संपन्न, सचिन पायलट-परगट सिंह और राजा वड़िंग रहे मौजूद

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:08 PM (IST)

कांग्रेस की 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' खन्ना में संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य नशे और अपराध के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाना था।

खन्ना में कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा संपन्न।

खन्ना में कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा संपन्न।

HighLights

  1. यात्रा का उद्देश्य नशे और अपराध के खिलाफ माहौल बनाना

  2. सचिन पायलट ने युवाओं को नशे से बचाने पर जोर दिया

  3. चरणजीत चन्नी ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई

संवाद सहयोगी, खन्ना। पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से शुरू की गई ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ बुधवार को खन्ना पहुंचकर संपन्न हो गई। आठ दिनों तक चले इस अभियान के अंतिम दिन कांग्रेस ने बड़ी रैली आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया।

खासबात यह रही कि समापन रैली में कांग्रेस की एकजुटता दिखाने के लिए पार्टी के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद डॉ. अमर सिंह, पूर्व मंत्री तेज प्रकाश, गुरकीरत सिंह कोटली, भारत भूषण आशु, राजकुमार वेरका, पूर्व सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह ने रैली में भाग लिया।

इनके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखवीर सिंह लखा, रूपिंदर सिंह राजा गिल, साहनेवाल के हलका इंचार्ज विक्रम बाजवा तथा चेयरमैन लैंड मॉर्गेज बैंक बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़ भी उपस्थित रहे।

सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना केवल किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। राहुल गांधी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान इसी उद्देश्य की दिशा में प्रयास है।

चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों से कथित हफ्तावसूली तथा कारोबारियों से फिरौती मांगने की घटनाओं ने व्यापारिक वर्ग में असुरक्षा पैदा की है।

इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता, कमलजीत सिंह लद्दड़, कौंसलर रविंद्र बब्बू, अमित तिवारी, रिक्की शर्मा, अमरीश कालिया, गिन्नी विजन, हरजिंद्र सिंह, राज कुमार साहेवालिया, संजय सहगल, अशोक राजेवालिया, गुरमीत नागपाल, नरिंद्र वर्मा बॉबी, शमिंद्र मिंटू, हरप्रीत सिंह धंजल, अंकित शर्मा, विजय मौदगिल, सतनाम सिंह सोनी, केवल कृष्ण बावा, नितिन कौशल, गोल्डी भांबरी, गुरदीप जोशी और हर्ष भल्ला सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।