पाेलिंग बूथ पर बैठने को लेकर भिड़े कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर हुई गाली-गलौज
शहर में दो जगहों पर भाजपा वर्करों के साथ झड़प हुई है। भारत नगर चौक में कांग्रेस और भाजपा वर्कर आमने-सामने हो गए और एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की की।
जेएनएन, लुधियाना। शहर में दो जगहों पर भाजपा वर्करों के साथ झड़प हुई है। भारत नगर चौक में कांग्रेस और भाजपा वर्कर आमने-सामने हो गए और एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की की। यहां पर तो माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। हालात यह हो गए कि अर्द्धसैनिक बल तक तैनात करना पड़ा। दूसरी ओर किचलू नगर में पोलिंग बूथ पर बैठने को लेकर हुए झगड़े के बाद भाजपा कार्यकर्ता को कुछ लोगों ने पीट दिया।
भाजपा कार्यकर्ता विशाल गुलाटी के अनुसार वह दोपहर के समय पोलिंग बूथ में बैठे एजेंटों को खाना देने के लिए गए थे, वहां मौजूद कांग्रेस वर्करों ने उसके साथ मारपीट की। अंदर हुए झगड़े को वहां मौजूद पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शांत करवाया। इसके कुछ ही समय बाद भाजपा के नेता जीवन गुप्ता और कमल जेतली भी वहां पहुंच गए। कुछ समय तक तो दोनों तरफ से गाली गलौज होती रही। कुछ ही समय बाद पार्षद पूनम मल्होत्रा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश कुमार के अनुसार उसके साथ मारपीट की गई है और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने उनका पोलिंग बूथ तोड़ने का प्रयास किया है। दूसरी तरफ किचलू नगर में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में बने पोलिंग बूथ के बाहर सुमित मंगला नामक व्यक्ति शिअद भाजपा के पोलिंगग बूथ पर आकर बैठ गया। भाजपा नेता सुनील मौदगिल ने उसे वहां से चले जाने को कहा, इस दौरान दोनों मे कहासुनी हो गई और उक्त व्यक्ति वहां से चला गया। कुछ ही समय बाद कुछ लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहां पर सुनील मौदगिल के साथ मारपीट की गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप