कांग्रेस व भाजपा का एक-दूसरे की सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन
माछीवाड़ा इलाके में कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे की सरकारों खिलाफ विभिन्न ढंगों से प्रदर्शन किया गया। ब्लाक कांग्रेस प्रधान सुरिदर कुंदरा की तरफ से बाकी नेताओं को साथ लेकर घर की छत पर चढ़ तिरंगा लहरा केंद्र सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा जारी राशन न बांटने के विरोध में एक दिवसीय व्रत रखा।
संवाद सहयोगी, श्री माछीवाड़ा साहिब
माछीवाड़ा इलाके में शुक्रवार को कांग्रेस व भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे की सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरिदर कुंदरा ने अन्य नेताओं सहित घर की छत पर तिरंगा लहराकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
प्रधान कुंदरा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कोरोना महामारी के दौरान पंजाब का किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग बहुत मुश्किल भरी घड़ी में से गुजर रहा है। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के साथ भेदभाव कर कोई बड़ी सहायता नहीं दी जा रही हे। आज हालात यह हैं कि वित्तीय संकट के कारण पंजाब बड़े ही मुश्किल दौर में से गुजर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा न तो राज्य का बनता जीएसटी और न ही राज्य को कोई विशेष पैकेज दिया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद सुरिदर जोशी, चेतन कुमार भी मौजूद थे।
उधर, दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्रत रखकर रोष प्रदर्शन किया। इस बारे में भाजपा के जिला उपप्रधान राजेश लीहल, मंडल प्रधान संजीव गर्ग, रमेश शमर व प्रिस कुमार ने बताया कि भाजपा के राज्य प्रधान अश्वनी कुमार के निर्देश पर नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते एक दिन का व्रत रखा गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संकट में पंजाब के लोगों के लिए तीन महीने की गेहूं व दाल भेजी गई, जिसे प्रदेश की कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने लोगों को नहीं बांटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल भाजपा को बदनाम करना चाहती है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ग की हरसंभव मदद की जा रही है।