भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के लिए भक्तों में उत्साह
भगवान जगन्नाथ के दर्शन पाने को लेकर शहर के भक्त काफी उत्साहित हैं कि कब भगवान जगन्नाथ प्रकट होकर उनके भव्य स्वरूप के दर्शन पाएं।
संस, लुधियाना : भगवान जगन्नाथ के दर्शन पाने को लेकर शहर के भक्त काफी उत्साहित हैं कि कब भगवान जगन्नाथ प्रकट होकर उनके भव्य स्वरूप के दर्शन पाएं। इसी प्रक्रिया को लेकर भगवान जगन्नाथ कमेटी द्वारा प्रभात-संध्या फेरी का क्रम शुरू किया गया। इस्कॉन के संयोजकत्व में श्री दुर्गा माता मंदिर से 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी। संध्या फेरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में संध्या फेरी नूरवाला रोड स्थित राजेन्द्र अरोड़ा टिकी के निवास सरताज नगर से शुरू हुई। इसमें भावाधस से विजय दानव, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, पं. सोमनाथ वशिष्ट, राजीव टडन, कमल शर्मा, पंडित अजय वशिष्ठ, संदीप बजाज नीटी, संदीप थापर, दीपू शर्मा, संगीता छाबड़ा, प्रिया अरोड़ा, साहिल शर्मा ने जगन्नाथ की महाआरती कर फेरी का शुभारंभ किया।
फेरी जहां से निकली वहां-वहां लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विजय दानव ने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा धर्म का प्रतीक है, इससे लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। रथयात्रा में महिलाएं करेंगी भगवान जगन्नाथ की आरती भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर द सेंट्रल मार्केट द्वारा योगेश सचदेवा की अध्यक्षता में रथयात्रा कार्यालय में मीटिंग की गई। सचदेवा ने कहा कि रथयात्रा को लेकर मार्केट सदस्यों द्वारा स्वागती मंच लगाया जाएगा। मंच पर राधा कृष्ण नाम की माला व संकीर्तन किया जाएगा। मंच में 40 किलो फूलों से झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं 51 महिलाएं की ओर भगवान जगन्नाथ की आरती की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान योगेश सचदेवा, सतिंदर पाल सिंह, मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंगला, सुनील गोयल, विनय बांसल, व¨रदर गोयल आदि उपस्थित थे।
ये कमेटी सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन राजेश ढाडा, प्रधान सतीश गुप्ता, महासचिव संजीव सूद बाका, डॉ. पुनीत कथूरिया, कैलाश लढ्डा, केशव गुप्ता, बनवारी हरजाई, बसंत कुमार, बिट्टू गुम्बर, नवीन भाटीया, सुखदर्शन जैन भोला, राकेश गंभीर, राज अरोड़ा, सोनी वालीया, रजनीश जैन बाटा, राजू स्काईलार्क, मधुसूदन सूद, मनीष महाजन, डॉ. पुनीत कथूरिया, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, विपन सूद काका, संजय अग्रवाल, अश्रि्वनी जैन, अमित बासल, मनोज ढाडा, नवनीत चितकारा, मुनीष शाह, संजय जैन, मदन गोयल, अनिल अग्रवाल, अनिल सलूजा, प्रदीप शर्मा, विकास गोयल विक्की आदि उपस्थित हुए।