सीवरेज समस्या विकराल, विधायक पार्षद ने ज्ञापन सौंपकर बताया इलाके का हाल
वार्ड नंबर 28 के ढंडारी खुर्द इलाके में सीवरेज समस्या से इलाके के लोग परेशान हैं। इलाका के पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा ने नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी।
मनोज दुबे, लुधियाना : वार्ड नंबर 28 के ढंडारी खुर्द इलाके में सीवरेज समस्या से इलाके के लोग परेशान हैं। इलाका के पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा ने नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद भी समस्या का सावधान नही हुआ। मंगलवार को साहनेवाल हल्का विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लो और इलाका पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा की अगुआई में नगर निगम जोन डी में मेयर बलकार सिंह संधू को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों और पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा ने बलकार सिंह संधू को बताया कि इलाके में सीवरेज समस्या काफी गंभीर हो चुकी है। विधायक और पार्षद के साथ पिछले छह महीने पहले ढंडारी ओवरब्रिज इलाके के लोगों ने निगम के खिलाफ घेराव किया था। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे जोनल कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया था। इस दौरान वहां मौजूद विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने जमकर कमिश्नर की क्लास लगाई थी। इसके बाद इलाके में मूलभूत सुविधा नहीं मिलने जनता भी भड़क उठी और किसी तरह जनता को शांत करवाकर कमिश्नर ने इलाके में जायजा लेना शुरू कर दिया। इलाके में दस दिनों तक सीवरेज सफाई जोर शोर से हुई बाद में फिर से निगम लापरवाही करने लगी। इस वजह से इलाके के चारों तरफ का सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर इकट्ठा हो गया है। इलाके के लोगों को आना जाना मुश्किल हो रहा है। विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लो और पार्षद ने मेयर को चेतावनी दी कि अगले एक सप्ताह तक इलाके में सफाई नही करवाई गई, तो नगर निगम जोन डी दफ्तर के बाहर घेराव करेंगे। इस मौके पर आकाली नेता गुरपाल सिंह, भाजपा नेता रोशन लाल मित्तल, भाजपा नेता डॉ. हैप्पी, भजापा नेता अभी मिश्रा, आकाली के यूथ प्रधान अप्पू गरचा, दीपक पासवान, राम सिंह,अवतार सिंह ताड़ी, कमलेश कुशवाहा, अवधेश यादव आदि शामिल रहे।
क्या कहते हैं मेयर बलकार सिंह संधू
इस सबंध में मेयर बलकार सिंह संधू से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमें पता है कि वार्ड 28 में लोग सीवरेज समस्या से परेशान है। बहुत जल्दी ही जनता को सीवरेज समस्या से निजात मिल जाएगा।