Move to Jagran APP

लुधियाना में सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को दी कोविड-19 से बचाव की जानकारी

लुधियाना में सिविल डिफेंस ने कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुुए कहा कि घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले। इसके लिए हमें और आपको मिलकर इस महामारी से लड़ना है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 02:37 PM (IST)
लुधियाना में सिविल डिफेंस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोगों को दी कोविड-19 से बचाव की जानकारी
लुधियाना में सिविल डिफेंस ने कोरोना से बचाव को लकेर जागरूकता अभियान चलाया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में सिविल डिफेंस डिवीजन नंबर 6 के डिवीजन वार्डन बुद्ध सिंह ठाकुर के ऑफिस में एक प्रेस को संबोधित करते हुए बुद्ध सिंह ने बताया कि हमारे देश में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैला है जिसमें पंजाब में सैकड़ों के हिसाब से मरीजों की दर बढ़ रही है, यह बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की ओर से निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आज भी पदाधिकारियों ने समराला चौक, अर्जुन देव नगर, कश्मीर नगर आदि में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी इस महामारी से निजात पाने के लिए हमारे सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने पुलिस प्रशासन के साथ रात दिन कंधे से कंधा मिलाकर सेवा की थी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन सरदार गुरुचरण सिंह और डिप्टी चीफ वार्डन राजकुमार कश्यप और हमारे साथी डिविजन वार्डन चरणजीत सिंह, महिंदर पाल सैनी, भूपिंदर सिंह, देवगन शर्मा, परमजीत कपूर, सुधीर सूद, दर्शन सिंह रावल ने बड़ी ईमानदारी के साथ काम किया। बुद्ध सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी लोग सरकारी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं जिससे की बीमारी में रोकथाम हो सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुुए कहा कि घर से बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकले। इसके लिए हमें और आपको मिलकर इस महामारी से लड़ना है, यह महामारी पिछले साल से इस साल ज्यादा दिखाई दे रही है अभी तो नाइट कर्फ्यू लग रहा है, अगर भविष्य में इसमें कंट्रोल ना हुआ तो दिन में भी कर्फ्यू लग सकता है।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

बुद्ध सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल भी सभी लोगों से अपील है सतर्क रहें। सबको इस कोरोना वायरस बीमारी से लड़ना है। इस मीटिंग में उनके साथ डिप्टी डिविजन वार्डन एसके खन्ना, जागीर सिंह, बलदेव राज फौजी, रमेश शर्मा  शामिल थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.