Move to Jagran APP

गंदी सोच रखने वालों के लिए यह बड़ा सबक

निर्भया के दोषियों को शुक्रवार की सुबह आखिर फांसी दे दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 06:09 AM (IST)
गंदी सोच रखने वालों के लिए यह बड़ा सबक
गंदी सोच रखने वालों के लिए यह बड़ा सबक

जासं, लुधियाना : निर्भया के दोषियों को शुक्रवार की सुबह आखिर फांसी दे दी गई। पीड़ित परिवार को मिले इंसाफ के बाद हर जगह खुशी का माहौल है। शहर की महिलाओं ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सही अर्थो में यह दिन निर्भया का न्याय दिवस है। महिलाओं ने कहा कि दोषियों को फांसी दिए जाने की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही थीं, इसके लिए पल-पल की खबर पर उनकी नजरें रहीं, क्योंकि इससे पहले दोषी फांसी टलवाने के लिए बार-बार कई हथकंडे अपना रहे थे। पर कोर्ट में सब हथकंडे विफल हो गए। आखिर शुक्रवार की सुबह चारों दोषियों को फांसी दे दी गई। इन महिलाओं ने कहा कि उनकी नजरें टीवी पर रहीं। फांसी दिए जाने के बाद उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक और न्याय दिवस बताया। फोटो:- 117

loksabha election banner

चारों को एक साथ फांसी देना सराहनीय: सुनीता

वूमेन एंटरप्रिन्योर सुनीता जगोता ने कहा कि निर्भया के चारों दोषियों को एक साथ एक ही समय पर फांसी दी गई, यह बहुत ही सराहनीय रहा है। गंदी सोच रखने वालों के लिए यह एक उदाहरण है। ऐसी सोच रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत बड़ा सबक है। बेशक इस केस में दोषियों को फांसी देने में सात साल लग गए पर आखिर निर्भया को इंसाफ मिल ही गया। फोटो:- 118

निर्भया को आखिर मिला न्याय: डॉ. संगीता

डायरेक्टर संगीता स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिग आ‌र्ट्स की डॉ. संगीता बी कुशवाहा ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी मिलना बहुत ही ऐतिहासिक दिन रहा है। इस तरह के अपराध करने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। वास्तव में निर्भया को न्याय मिला है। फोटो:- 120

पीड़िता की आत्मा को मिलेगी शांति: अनुपमा

निर्भया के दोषियों को दी गई फांसी को लक्ष्मी लेडीज क्लब की सदस्य अनुपमा गुप्ता ने भी इस सजा का स्वागत किया है। उनके मुताबिक ऐसे अपराध करने वाले दोषियों को तो सरेआम फांसी देनी चाहिए थी। निर्भया की आत्मा को अब सही मायने में शांति मिली होगी। फोटो:- 119

देश की सभी बेटियों की हुई जीत: वाणी छाबड़ा

वूमेन एंटरप्रियनोर वाणी छाबड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी दिया जाना बहुत ही सही निर्णय रहा है। इस फांसी से निर्भया के साथ-साथ देश की सभी बेटियों की जीत हुई है। गंदी सोच रखने वाले लोगों के लिए यह बेहद कड़ा संदेश होगा। फोटो:- 127

दोषियों को फांसी से मन को संतुष्टि हुई: उमा गुप्ता

सराभा लेडीज क्लब की सदस्य उमा गुप्ता ने कहा कि वर्षो से उन्हें इस दिन का इंतजार था। जितनी बार भी फांसी की तारीख तय की गई थी, वह आगे ही बढ़ती गई। दोषियों ने कई हथकंडे अपनाए। आखिर चारों दोषियों को फांसी हुई तो मुझे भी संतुष्टि हुई। फोटो:- 128

वर्षो पहले ंिमल जानी चाहिए थी फांसी: शैली

गायत्री लेडीज क्लब की एडवाइजरी मेंबर शैली गोयल ने दोषियों को हुई फांसी पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी काफी साल पहले ही मिल जानी चाहिए थी। खैर देरी से ही सही, पर पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल ही गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.