Move to Jagran APP

संगरूर में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निकाली साइकिल रैली, नौजवानों को नशे का त्याग करने का दिया संदेश

नौजवानों को नशे के खिलाफ जागरूक करने खेलों व शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए संगरूर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रैली को झंडी देकर रवाना किया। मुख्यमंत्री खुद साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर रवाना हुए।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:06 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:06 AM (IST)
संगरूर में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निकाली साइकिल रैली, नौजवानों को नशे का त्याग करने का दिया संदेश
संगरूर में नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान व अन्य।

जागरण संवाददाता, संगरूर। नौजवानों को नशे के खिलाफ जागरूक करने, खेलों व शिक्षा के लिए प्रेरित करने की खातिर पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को संगरूर में विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय जीजीएस स्कूल से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झंडी देकर साइकिल रैली को रवाना किया तथा खुद भी साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर रवाना हुए।

loksabha election banner

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सानू बड़ा गरूर, साड्डा जिला संगरूर का नारा लगाते हुए कहा कि पहले साड्डा नी कसूर साड्डा जिला संगरूर का नारा लगाया जाता था, लेकिन अब संगरूर से पंजाब को नशामुक्त करने का संदेश दे रहे हैं। साइकिल रैली में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, विधायक नरिंदर कौर भराज, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, डीसी जतेंद्र जोरवाल सहित सहित चौदह से अस्सी वर्ष के साइकिल क्लब के सदस्य, उद्योगपति, शहर निवासी, पुलिस जवान, खिलाड़ी, एथलीट इत्यादि भी शामिल हुए। 

जीजीएस स्कूल से आरंभ हुई साइकिल रैली पटियाला बाईपास, वाल्मीकि चौक, पटियाला गेट बाजार, बड़ा चौक, शदर बाजार, छोटा चौक, धूरी गेट बाजार, बस स्टैंड रोड, महावीर चौक, पुलिस लाइन रोड से मस्तुआना साहिब व वापस महावीर चौक, धूरी रोड से सनराइस पैलेस पर पहुंचकर संपन्न हुई। सनराइज पैलेस में आयोजित समागम दौरान साइकिल रैली में भाग लेने वाले साइकिल चालकों को सर्टिफिकेट व पौधे वितरित करके सम्मानित किया गया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष सहित हर आयु वर्ग के लोगोंं ने साइकिल रैली में भाग लिया।

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर करने की खातिर जहां नशे की चेन को तोड़ना जरूरी है, वहीं जागरूकता सबसे बढ़िया जरिया है। नौजवान पीढ़ी को नशे से हटाकर खेलों व शिक्षा की तरफ मोड़ने के लिए सरकार विशेष प्रयास करने में जुटी है। पंजाब में खेलों व शिक्षा को बढावा मिलेगा। अंत में सनराइस पैलेस में लोगों को पौधे वितरित करके वातावरण को दूषित होने से बचाने की खातिर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

Koo App
ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ CM ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਨੇ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜਾਂਗੇ, ਖੇਡਾਂਗੇ ਅਤੇ ਪੜ੍ਹਾਂਗੇ’ ਦਾ ਨਾਅਰਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ। 15000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਰੈਲੀ ‘ਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਗਵਾਹੀ ਭਰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਪਣੀ ਚੁਣੀ ਹੋਈ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਡਟ ਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਨ। - Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 22 May 2022

Koo App
आज सुबह सीएम एस. भगवंत मान ने पंजाब के हर घर में नशे के खिलाफ ’लड़ो, खेलो और पढ़ो’ के नारे को फैलाने के लिए संगरूर में साइकिल रैली निकाली। रैली में 15000 से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात की गवाही देती है कि पंजाब को नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पंजाब के युवा अपनी चुनी हुई सरकार के साथ खड़े हैं। - Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 22 May 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.