कैमीकल खरीदने के बाद नहीं दिए 40.10 लाख
कैमीकल की खरीद पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 07:45 PM (IST)
जासं, लुधियाना : कैमीकल की खरीद पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान दुगरी के फेस-1 के सविदर सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने हरपाल नगर के दिनेश थापर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि फोकल प्वाइंट फेस-7 में उसकी थापर डिटरजेंट कंपनी के नाम से फर्म है। उक्त आरोपित समय-समय पर उनसे कैमीकल खरीदता रहा। जिसकी रकम 40,10,600 रुपये बन गई। मगर आरोपित ने वो रकम नहीं दी। पुलिस ने अधिकारियों ने जांच में आरोप सही पाए और आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें