Move to Jagran APP

प्रशासन ने मंडी बंद करवाई तो सड़क पर बेचने लगे फल-सब्जियां, 29 गिरफ्तार

लुधियाना में बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने 8 जगहों पर कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

By SatpaulEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:30 PM (IST)
प्रशासन ने मंडी बंद करवाई तो सड़क पर बेचने लगे फल-सब्जियां, 29 गिरफ्तार

लुधियाना, जेएनएन। कई प्रयासों के बाद भी सोशल डिस्टेंस के लिए हुए प्रयोग सफल न हुए तो प्रशासन ने तीन दिन के लिए सब्जी मंडी बंद कर दी। इसी पाबंदी का फायदा उठाते हुए मंडी में सब्जी लाने वाले लोगों ने बाहर अपनी ही मंडियां लगा लीं। कई लोग टाटा-407, महिंद्रा पिकअप व अन्य वाहनों पर सब्जियां बेचते पकड़े गए। बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने 8 जगहों पर कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

थाना दरेसी पुलिस ने नानक नगर इलाके में दबिश देकर 3 लोगाें को गिरफ्तार किया। एएसआइ ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपितों की पहचान न्यू माधो पुरी निवासी शमशेर सिंह, नानक नगर निवासी संजय भारती तथा शिवपुरी निवासी नंद किशोर के रूप में हुई है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने सलेम टाबरी में दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान पखोवाल रोड के देव नगर निवासी उमेश यादव, राहों रोड की मॉडल कॉलोनी निवासी दिलबाग सिंह तथा अमर कॉलोनी निवासी विजय चौरसिया के रूप में हुई है।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीरू बंदा मोहल्ला में रेड करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान सुभाष नगर निवासी हरप्रीत सिंह तथा न्यू गुरु अंगद देव कॉलोनी निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीरू बंदा मोहल्ला में रेड करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रभजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान संगरूर के गांव दुलवा कलां के जरनैल सिंह तथा संगरूर के गांव झनौर निवासी रोशन खान के रूप में हुई है।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने शिव पुरी पुली के पास दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ हरबंस लाल ने बताया कि आरोपितों की पहचान मलेर कोटला की मलेर सलेम बस्ती निवासी मोहम्मद नासिर, गांव जस्सियां निवासी जमील, आजाद नगर निवासी दीपक, बिलेश तथा जवाहर नगर कैंप निवासी शिवजी के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने गांधी नगर मार्केट से 7 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान प्रभात नगर निवासी कृष्णा कुमार, भगत सिंह नगर निवासी राज कुमार, केसर गंज मंडी निवासी सुरेश कुमार, इस्लाम गंज निवासी राम कृपाल, मनजीत नगर निवासी शिव कुमार, शाम नगर निवासी मनोज कुमार तथा फील्ड गंज निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने माली गंज चौक से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रेम लाल ने बताया कि आरोपितों की पहचान धर्मपुरा निवासी रवि कुमार, इंदिरा नगर निवासी योगेश्वर शाह, राम नगर निवासी सुरेश कुमार तथा गिल चौक निवासी माधो राम के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। एसआई अजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी जोरा सिंह, हीरा नगर निवासी महिंदर होरियर कुमार तथा बस्ती जोधेवाल की जनता कॉलोनी निवासी अमबोध कुमार के रूप में हुई। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.