Move to Jagran APP

केजरीवाल आैर 'अाप' के तीन नेताओं पर लु‍धियाना की अदालत में केस

पंजाब में आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमले के संग कानूनी हमले भी जारी हैं। अब दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 'आप' के तीन नेताआें पर लुधियाना की अदालत में केस दर्ज किया गया है। उन पर पंजाब का माहौल खराब करने का आराेप लगाया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 03 Mar 2016 10:42 AM (IST)Updated: Thu, 03 Mar 2016 11:12 AM (IST)
केजरीवाल आैर 'अाप' के तीन नेताओं पर लु‍धियाना की अदालत में केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित चार नेताओं पर पंजाब में माहौल खराब कराने के आरोप में स्थानीय अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। केजरीवाल के अलावा इसमें सांसद भगवंत मान, पंजाब प्रभारी संजय सिंह और आप के राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर केे नाम शामिल हैं। मुकदमा मोगा के जगदीप सिंह गिल ने दायर किया है।

loksabha election banner

शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, सांसद साधू सिंह व सुच्चा सिंह छोटेपुर ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। उसने चारों पर फौजदारी का मामला दायर करवाया है।

शिकायतकर्ता जगदीप सिंह गिल ने अपनी याचिका में कहा है कि वह समाज जागृति फ्रंट का प्रधान है व सामाजिक कार्य करता है। 12 फरवरी को जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्मदिन था और आम आदमी पार्टी के इन चारों नेताओं ने साजिश रच कर गर्म विचारधारा वाले सिखों के वोट लेने के उद्देश्य से पंफलेट बनवाए। इससे राज्य का माहौल खराब हो सकता था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर ने जगदीश चंद व गुरमीत सिंह को उपरोक्त पंफलेट बांटने को कहा था और उपरोक्त मुद्दा बाकायदा लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में भी उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश हरप्रीत सिंह ने इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। अदालत ने इस पर 19 मार्च को सुनवाई की तिथि तय की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.