Move to Jagran APP

दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को करते थे परेशान, पति व सास के खिलाफ केस

शहर में दहेज प्रताड़ना के मामले अचानक बढ़ गए हैं। दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 02:47 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव अय्याली कलां स्थित विंडरोस साउथ सिटी निवासी ध्रुव वर्मा तथा उसकी मां नंदिनी वर्मा के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने अशोक नगर निवासी दिव्या मलिक की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 13 दिसंबर 2018 में उसकी शादी आरोपित ध्रुव के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें-10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआई देस राज ने बताया कि आरोपित की पहचान बस्ती अब्दुल्ला पुर निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। पुलिस को शनिवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हेराेइन की डिलीवरी देने के लिए पुरानी जेल रोड की और जा रहा है। सूचना के आधार पर ब्राउन रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे काबू कर लिया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.