लुधियाना सिविल अस्पताल व डीएमसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, काेराेना मरीजाें का जाना हाल
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मंत्री अाशु काे बताया कि इस समय सिविल अस्पताल में कोरोना के 68 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से 31 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।
लुधियाना, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने सिविल अस्पताल और डीएमसी में पहुंचकर कोरोना मरीजों के इलाज के प्रबंधों का जायजा लिया। आशु मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, मेयर बलकार सिंह संधू व डीसी वरिंदर शर्मा के साथ पहुंचे।
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि इस समय सिविल अस्पताल में कोरोना के 68 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से 31 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। आशु ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों की सेहत के प्रति चिंतित है। कोरोना के इलाज के लिए प्रदेश भर में प्रबंध चाकचौंबद है। किसी भी नागरिक को इसके प्रति संशय नहीं करना चाहिए। अफवाहों से बचने की अपील भी कैबिनेट मंत्री ने की।
डीएमसी पहुंचने पर डॉ. बिश्वमोहन, डॉ. संदीप पुरी व डॉ. राजेश महाजन ने बताया कि इस समय डीएमसी में 241 मरीज दाखिल है। इनमें से 144 मरीज लेवल-3, लेवल-1 के 13 मरीज व लेवल-2 के 84 मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने दावा किया कि डीएमसी में सरकार द्वारा तय किए गए रेट के मुताबिक ही मरीजों से चार्ज किया जा रहा है।