विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICAI Result May 2023: लुधियाना की तनवीर कौर ने पहले प्रयास में पास की CA परीक्षा, हासिल की 44वीं रैंक

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 05 Jul 2023 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2023 02:03 PM (IST)

‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा ...और पढ़ें

लुधियाना की तनवीर कौर ने पहले अटेम्प्ट में पास की CA परीक्षा
लुधियाना की तनवीर कौर ने पहले अटेम्प्ट में पास की CA परीक्षा

लुधियाना, जागरण संवाददाता। CA Result May 2023: फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस की सीए मई परीक्षाओं में सम्मिलित लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा सीए फाइनल और इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानी बुधवार, 5 जुलाई 2023 को कर दी गई है।

तनवीर कौर ने हासिल की 44 रैंक

वहीं, इस परीक्षा में लुधियाना की एक छात्रा ने शहर का नाम रोशन किया है। लुधियाना की रहने तनवीर कौर ने 800 में से 599 अंक हासिल कर आल इंडिया 44वां रैंक हासिल किया है। तनवीर ने पहले प्रयास में परीक्षा पास की है और अब उसका फोकस सीए बनने पर है।

13,430 स्टूडेंट्स हुए पास

आइसीएआइ द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस बार की सीए फाइनल परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर 13,430 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस साल सीए फाइनल परीक्षाओं में अहमदाबाद के जैन अक्षय रमेश ने टॉप किया है। वहीं, इंटर में हैदराबाद के वाई गोकुल ने टॉप किया है।