बस स्टैंड पुल पर रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने कारोबारी को कुचला, मौत Ludhiana News
जांच अधिकारी ने बताया कि प्रितपाल की गिल रोड पर फैक्ट्री है। उसका परिवार विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रितपाल एक्टिवा पर फैक्ट्री जा रहा था।
लुधियाना, जेएनएन। बस स्टैंड पुल पर एक्टिवा सवार कारोबारी को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को जानकारी दी। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सरगोधा कॉलोनी पक्खोवाल रोड निवासी प्रितपाल सिंह मक्कड़ (55) के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि प्रितपाल की गिल रोड पर फैक्ट्री है। उसका परिवार विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे प्रितपाल एक्टिवा पर फैक्ट्री जा रहा था। जब वह बस स्टैंड पुल पर पहुंचा तो उसे वहां पंजाब रोडवेज की बस ने कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को विदेश में सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर बनती कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें