विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब बंद के चलते लुधियाना में बस सेवा ठप, रास्ते में ही रोक दी गईं बसें; दिनभर परेशान रहे यात्री

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:21 PM (IST)

पंजाब बंद के कारण वीरवार दोपहर बाद लुधियाना बस स्टैंड से बसों का संचालन प्रभावित हुआ। सुरक्षा कारणों से बसें रोकी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

सुबह चलीं, दोपहर को थम गईं पंजाब रोडवेज की बसें, यात्री रहे परेशान।

सुबह चलीं, दोपहर को थम गईं पंजाब रोडवेज की बसें, यात्री रहे परेशान।

HighLights

  1. पंजाब बंद के चलते लुधियाना बस सेवा प्रभावित हुई।

  2. सुरक्षा कारणों से दोपहर बाद बसों का संचालन रोका गया।

  3. यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आईं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब बंद के चलते वीरवार को लुधियाना बस स्टैंड से चलने वाली पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और निजी बसों का संचालन दोपहर बाद प्रभावित हो गया।

सुरक्षा कारणों के चलते बसों को विभिन्न रूटों पर रोक दिया गया। सुबह के समय बसें सामान्य रूप से चलीं, लेकिन दोपहर होते-होते कई रूटों पर बस सेवा बंद कर दी गई।

बताया जा रहा है कि बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई स्थानों पर बसों को रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद लुधियाना बस डिपो से भी बसों को आगे भेजने में एहतियात बरती गई। दोपहर बाद बस स्टैंड से पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और निजी बसें नहीं चल सकीं।

इससे बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री वापस लौट गए, जबकि कुछ शाम पांच बजे के बाद बंद खुलने और बस सेवा बहाल होने का इंतजार करते रहे। बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।