गांव बलीएवाल में घर के बाहर चलाई गोली, तीन पर केस
थाना कूंमकलां अधीन पड़ते गाँव बलीऐवाल में बीती रात पुरानी रंजिश कारण 2 घरों के दरवाजों पर गोली दागी गई। जिस पर पुलिस ने गाँव के ही 3 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जासं, श्री माछीवाड़ा
थाना क्षेत्र कूंमकलां के गांव बलीएवाल में गत रात पुरानी रंजिश कारण दो लोगों के घरों के दरवाजों पर गोली दागी गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गाव बलीएवाल के निवासी सुच्चा राम ने थाना कूंमकलां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसकी पत्नी के साथ गांव के ही गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह और अन्य लोगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत थाने में दर्ज है। उक्त कथित आरोपितों ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। गत रात 10:30 बजे जब उसका परिवार सो रहा था तो अचानक गोली चलने की आवाज से परिवार सहम गया। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर के बाहर जा कर लोहे की मेन गेट की तरफ देखा तो वहां गोली का निशान से छेद हुआ था।
शिकायतकर्ता ने सुच्चा राम के अनुसार यह फायर गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने किया है। इस के अलावा गांव के ही निवासी भजन लाल नेबताया कि बीती रात उसके घर बाहर भी गोली चलने की आवाज आई। उस समय परिवार ने सोचा कि घर के बाहर कोई टायर फटा होगा। लेकिन सुबह देखा तो सीढि़यों पर गोली लगने के निशान थे।
दो लोगों घरों के बाहर गोली चलने की घटना से सहमें लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कोई सख्त कार्यवाई न की तो वे लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देने पर मजबूर होंगे। दूसरी तरफ जब इस संबंधी थाना मुखी परमजीत सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल एक घर पर गोली चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे मामले की जांच की जा रही है।