Move to Jagran APP

दाखा उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार को नहीं मिला हाथी चुनाव निशान, सामने आई ये वजह Ludhiana News

दस्तावेजों की जांच के दौरान एसडीएम अमरिंदर सिंह मल्ली ने पाया कि नामांकन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का अथॉरिटी लेटर ही नहीं था।

By Vikas KumarEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 04:51 PM (IST)
दाखा उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार को नहीं मिला हाथी चुनाव निशान, सामने आई ये वजह  Ludhiana News
दाखा उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार को नहीं मिला हाथी चुनाव निशान, सामने आई ये वजह Ludhiana News

जेएनएन, लुधियाना। दाखा उप चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बलदेव सिंह को पार्टी का निशान हाथी नहीं मिल पाया। दस्तावेजों की जांच के दौरान एसडीएम अमरिंदर सिंह मल्ली ने पाया कि नामांकन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का अथॉरिटी लेटर ही नहीं था। जबकि दस्तावेजों में इलाके के दस मतदाताओं के तसदीक के चलते बलदेव सिंह को आजाद उम्मीदवार के तौर पर दाखा चुनाव के लिए प्रमाणित कर दिया गया। जांच प्रक्रिया के दौरान कवरिंग उम्मीद्वारों के तौर पर दाखिल किए गए पांच उम्मीदवारों की दावेदारी भी रद कर दी गई। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम पश्चिम अमरिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। पांच नामांकन रद करने के बाद अब 11 उम्मीदवार मैदान में है।

loksabha election banner

इन कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन हुए है रद

हरकिंदर सिंह         शिरोमणि अकाली दल

गुरदीप कौर थिंद     आम आदमी पार्टी

पुनीता संधू                  कांग्रेस

सर्बजीत कौर           लोक इंसाफ पार्टी

नीलम                   आजाद उम्मीदवार  

अब यह उम्मीदवार है मैदान में

संदीप संधू                  कांग्रेस

मनप्रीत सिंह अयाली    शिअद

अमनदीप सिंह मोही      आप

सुखदेव सिंह                 लिप

सिमरनदीप सिंह        अपना पंजाब पार्टी

जोगिंदर सिंह            अकाली दल अमृतसर

गुरजीत सिंह             नेशनल जस्टिस पार्टी

हरबंस सिंह                 आजाद

बलदेव सिंह                आजाद

जयप्रकाश जैन            आजाद

गुरदीप सिंह                आजाद

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.