Move to Jagran APP

Honor killing : साले ने साथी की मदद से की जीजा की हत्या, बहन के प्रेम विवाह से था नाराज

बहन के प्रेम विवाह की रंजिश में साले ने साथी की मदद से जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 10:48 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:30 AM (IST)
Honor killing  : साले ने साथी की मदद से की जीजा की हत्या, बहन के प्रेम विवाह से था नाराज
Honor killing : साले ने साथी की मदद से की जीजा की हत्या, बहन के प्रेम विवाह से था नाराज

जेएनएन, लुधियाना : महानगर में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन के प्रेम विवाह की रंजिश में साले ने साथी की मदद से जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। मध्य प्रदेश के छत्रपुर से आए दोनों आरोपित दवाब बना कर गांव जसपाल बांगड़ निवासी राजकुमार (30) को बुधवार रात घूमने के बहाने ले गए। उसके एक घंटे बाद वो नहर के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। एंबूलेंस में डाल कर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृतक करार दे दिया।

loksabha election banner

2013 में राजकुमार ने किया था प्रेम विवाह

सिविल अस्पताल में विलाप करती राजकुमार की पत्नी दीपा व दोनों बच्चे। 

मृतक के चाचा जगन्नाथ ने बताया कि उनका परिवार पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहता था। जहां 2013 में राजकुमार ने छत्रपुर निवासी दीपा के साथ प्रेम विवाह किया था। दीपा ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर घर से भाग कर उसके साथ शादी की थी। उसी बात की रंजिश दीपा के परिवार ने रखी हुई थी। शादी के बाद उनका परिवार यहां जसपाल बांगड़ में आकर बस गया। राज कुमार राज मिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद दीपा कभी भी अपने मायके नहीं गई थी। बल्कि उसका भाई अंकित दो बार उसके पास आ चुका है। बुधवार भी अंकित अपने एक दोस्त के साथ यहां पहुंचा।

साथ घूमने चलने के लिए दवाब बनाया

शाम करीब 8 बजे दोनों ने राजकुमार को साथ घूमने चलने के लिए दवाब बनाया। राजकुमार जाने के लिए तैयार नहीं था, मगर वो दोनों जबरदस्ती उसे उसी के मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए। करीब 9 बजे मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने जगन्नाथ को फोन करके बताया कि गांव जसपाल बांगड़ की नहर किनारे राजकुमार लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ है। उसके गले में कटने के निशान थे। पता चलते ही वो लोग वहां पहुंचे। वहां एक तरफ उसका मोटरसाइकिल गिरा पड़ा था। दोनों आरोपित फरार थे। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.