पायल में बिक्रमजीत सिंह चीमा के घर के आगे धरना देगी भाकियू
जागरण संवाददाता पायल (खन्ना) भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की बैठक पायल के गांव घुड
जागरण संवाददाता, पायल (खन्ना) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा की बैठक पायल के गांव घुडाणी कलां में जिला प्रधान साधू सिंह पंजेटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 31 किसान संगठनों की ओर से कृषि कानून के खिलाफ एक अक्तूबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल रोकने के फैसले व भाजपा नेताओं के घरों के सामने धरने देने के फैसले पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में फैसला हुआ कि पायल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा के आवास के बाहर भी धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला महासचिव सौदागर सिंह घुडाणी, कुलदीप सिंह गरेवाल, जगतार सिंह चोमो, रवनदीप सिंह घलोटी, मेजर सिंह जीरख, हाकम सिंह जरगड़ी, गुरप्रीत सिंह कूहली, हरजिदर सिंह बेरकलां, बलजिदर सिंह दुधाल, बलवीर सिंह नवां पिड, हरजीत सिंह घलोटी, हरजीत सिंह उकसी, रणधीर सिंह सिहोड़ा, कुलविदर सिंह घनगस, कमिक्कर सिंह कटाहरी, लाडी बुआणी, हरदीप मालोदौद, हरदेव निजामपुर, बलविदर सिंह भी मौजूद रहे।
किसानों का रेल रोको आंदोलन आज से : राजेवाल जागरण संवाददाता, खन्ना : कृषि विधेयक व बिजली संशोधन एक्ट के खिलाफ चल रहे किसानों के संघर्ष की तहत बुधवार को भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की बैठक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में हुई।
इस दौरान राजेवाल ने कहा कि पंजाब के सभी किसान संगठन एक अक्तूबर से पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए ट्रेन को रोकेंगे। उन्होंने भाजपा के नेताओं को भी इस कानून का विरोध करते हुए पार्टी छोड़ने या फिर विरोध का सामना करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर ओंकार सिंह अंगोल, नेक सिंह खोख, गुलजार सिंह घनौर, घुम्मण सिंह राजगढ़, परगट सिंह मक्खू, लखविदर सिंह, राजिंदर सिंह कोट पनेच भी मौजूद रहे।