Move to Jagran APP

पंजाब दाैरे पर आए जेपी नड्डा बाेले-शिरोमणि अकाली दल ने खुद ताेड़ा गठबंधन, भाजपा गठबंधन धर्म निभाने वाली पार्टी

Mission-2024 भाजपा पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नहीं ताेड़ना चाहती थी लेकिन शिअद ने खुद अलायंस ताड़ा। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। उन्हाेंने सभी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और कहा कि पार्टी को पंजाब में और मजबूती की तरफ लेकर जाना है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 04:05 PM (IST)
पंजाब दाैरे पर आए जेपी नड्डा बाेले-शिरोमणि अकाली दल ने खुद ताेड़ा गठबंधन, भाजपा गठबंधन धर्म निभाने वाली पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंचे। (जागरण)

राजीव शर्मा, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आह्वान किया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करें। पंजाब की जनता के आंसू पाेंछे और उनकी मुश्किलों के समाधान में अपनी भूमिका निभाएं। इसके साथ ही पार्टी में सभी का मान सम्मान सुनिश्चित किया जाए। नड्डा शनिवार को होटल महाराजा रिजेंसी में पार्टी की विशेष बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

loksabha election banner

बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विस्तृत काेर ग्रुप, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पंजाब भाजपा 2022 विधानसभा में चुनाव लड़े उम्मीदवार के अलावा पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विस चुनाव लड़े उम्मीदवार भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया और कहा कि पार्टी को पंजाब में और मजबूती की तरफ लेकर जाना है और छह माह में ही पार्टी को सूबे में बड़ा समर्थन मिलेगा। नड्डा बोले कि शिरोमणि अकाली दल ने खुद ही भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा। भाजपा ने किसी का साथ नहीं छोड़ा। भारतीय जनता पार्टी कभी अपने राजनीतिक साथी को नहीं छोड़ती और पूरा गठबंधन धर्म निभाने में यकीन रखती है।

नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया जो किसान आंदोलन के दौरान तमाम दुख सहन करके भी पार्टी के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से खफा है, इसका अहसास हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हो गया। नड्डा ने कहा कि अच्छे लोगों का भाजपा में स्थान है और ऐसे लोगों के लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

मीडिया की एंट्री रही बैन

महाराजा रिजेंसी में किसी भी अन्य कार्यकर्ता या मीडिया की एंट्री नहीं हुई। मीडिया को भी नड्डा के कार्यक्रम से दूर रखा गया है। वहीं पार्क प्लाजा में भी कार्ड के साथ एंट्री होगी। मीडिया को अनुमति नहीं है। केवल चंडीगढ़ रोड़ पर होने वाले आयोजन में मीडिया काे प्रवेश मिलेगा।

कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

इससे पहले पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा सूबे में पार्टी की मजबूती के लिए मील पत्थर साबित होगा। इससे कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह है और हर कार्यकर्ता पूरी तनदेही के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा है। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधान सिंह, पार्टी महासचिव एवं पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी नरिंदर रैना, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश समेत कई नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-सुखदेव थापर की शहादत काे भुलाया नहीं जा सकता, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा लुधियाना के पुश्तैनी घर पहुंचे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.