जगराओं में भाजपा ने सीएए के पक्ष में निकाला जागरूकता मार्च
भाजपा ने शनिवार को जगराओं में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में मार्च निकाला।
जासं, जगराओं : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जगराओं में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में मार्च निकाला। उन्होंने इस कानून के बारे में लोगों को जागरुक किया। भाजपा का यह जागरूकता मार्च झांसी चौक से शुरू हुआ और विभिन्न बाजारों में से होते हुए वापस उसी चौक पर संपन्न हुआ।
जागरूकता मार्च की अगुआई करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रवीण बांसल व जिला प्रधान गौरव खुल्लर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लागू किया गया सीएए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का कानून है। इस कानून से किसी भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। सीएए के बारे में कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक भेदभाव के कारण वहां से भारत आए अल्पसंख्यकों को यहां की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह विरोधियों की गुमराह करने वाली बातों में न आएं बल्कि इस कानून की सच्चाई को समझकर समर्थन करें।
इस मार्च में जिला महासचिव प्रदीप जैन, परमजीत सिंह पम्मा, हनी गोयल, पार्षक किम्मी वर्मा, पार्षद अंकुश धीर, पार्षद दर्शन सिंह गिल, विवेक भारद्वाज, दीपक बांसल रायकोट, मनजीत सिंह सिधवां, गुरभेज सिंह गालिब कलां, महिदर देव सुधार, जगदीश ओहरी, दर्शन लाल शम्मी, सुशील जैन, युवा मोर्चा जिला प्रधान अमित सिघल, मुकेश कुमार महंगा, सरजीवन बांसल, अनिल चोपड़ा, संजीव कुमार, कृष्ण लाल, रमन अरोड़ा, स्वरण कौर काउंके, आशा रानी, कुलविदर कौर, महिदर देव, डॉ. भारत भूषण सिगला, राकेश सिगला, राकेश वर्मा रामू सहित अन्य भाजपा वर्कर मौजूद थे।