Move to Jagran APP

सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सुभाष शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:24 PM (IST)
सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव : सुभाष शर्मा

जागरण संवाददाता, खन्ना

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है। शुक्रवार को खन्ना जिला भाजपा प्रधान रजनीश बेदी के आवास पर पहुंचे शर्मा ने किसी भी अन्य राजनीतिक दल से गठबंधन से इन्कार किया है। शर्मा ने कहा कि भाजपा अकेले ही पंजाब में चुनाव की तैयारी कर रही है। कैप्टन की पार्टी से गठबंधन को भी उन्होंने नकार दिया। फिर भी केंद्रीय लीडरशिप ही गठबंधन पर आखिरी फैसला करेगी।

सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा जोर-शोर से तैयारी कर रही है। करतारपुर कारिडोर का रास्ता खोलने और खेती कानूनों को वापस लेने से पंजाब में उत्साह का वातावरण है। पंजाब के लोग कांग्रेस से दुखी हैं। अब उनकी आस भाजपा के साथ बंधी है। आने वाले दिनों में इसका असर सबको दिखेगा। उम्मीदवारों की घोषणा पर सुभाष शर्मा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ही भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हर विधानसभा सीट से तीन लोगों का पैनल जाएगा। उसके बाद ही घोषणा होगी। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता चिरांशु रतन, आशीष राणा, भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी, महासचिव रमरीश विज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश डाली, डा. सोमेश बत्ता, रणजीत सिंह हीरा, आतिश बांसल भी मौजूद रहे। चन्नी को बताया एलानजीत सिंह

सुभाष शर्मा ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका तो नाम ही इंटरनेट मीडिया पर एलानजीत सिंह चन्नी हो गया है। जिस पार्टी के सीएम पर उनकी ही पार्टी का प्रधान सवाल उठाने लगे तो उसे क्या कहेंगे? रेत और केबल सस्ती करने के मुद्दों पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.