किसानों के हक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
जेएनएन रायकोट केंद्र सरकार की तरफ से तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा के जि
जेएनएन, रायकोट : केंद्र सरकार की तरफ से तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा. रमेश जैन ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर किसानों के हक में खड़े रहने का ऐलान किया है। डा. रमेश जैन ने कहा कि केंद्र के कानून किसान विरोधी हैं। किसान पहले की कर्ज से बेहाल है। इन कानूनों से किसान बुरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान समय भाजपा ने किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के वादे किए थे, परंतु मोदी सरकार ने किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने की बजाय किसानों से धोखा किया है। डा. रमेश जैन ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी बिलों को वापस नहीं लेती वह किसानों के हक में रहेंगे। कृषि सुधार कानून के विरोध में धरना जारी
जेएनएन, रायकोट : कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों की तरफ से रोष प्रदर्शन जारी है। इसी के तहत गांव नूरपुरा नजदीक स्थित निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर किसान यूनियन एकता (उग्रहा ) की तरफ से लगातार पांचवे दिन रोष धरना दिया गया। किसान यूनियन उग्रहा के कनवीनर गुरप्रीत सिंह नूरपुरा, नरिंदर सिंह, लाडी सहौली, गगनदीप सिंह बुर्ज ने कहा कि जब तक यह काले कानून सरकार वापस नहीं लेती तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह नूरपुरा, गगनदीप सिंह धालीवाल, चरन सिंह नूरपुरा, रजिन्दर सिंह धनेर, इकबाल सिंह बर्हमी, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलदेव राज लंबे, नाहर सिंह गुंमटी, बुक्कण सिंह, कुलवंत सिंह लोहटबद्दी के अलावा ओर कई किसान शामिल थे।