Move to Jagran APP

बैंस ने लगाया अाराेप-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला किसान आंदोलन काे कमजोर करने की साजिश

बैंस ने अाराेप लगाया कि अश्वनी शर्मा पर हमले के लिए यूथ कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है तो यूथ कांग्रेस इसे बीजेपी के प्रति किसानों के गुस्से की बात कर रही है। ऐसे में दोनाें सरकारों को समझ लेना चाहिए कि किसान अब उनकी चाल समझ गए है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 02:40 PM (IST)
बैंस ने लगाया अाराेप-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला किसान आंदोलन काे कमजोर करने की साजिश
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमले को साजिश करार दिया है। बैंस ने कहा कि किसान आंदोलन से खौफ खाई सरकारें इसे बदनाम करने पर तुली है। 

loksabha election banner

एक बयान में बैंस ने अाराेप लगाया कि अश्वनी शर्मा पर हमले के लिए यूथ कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है तो यूथ कांग्रेस इसे बीजेपी के प्रति किसानों के गुस्से की बात कर रही है। ऐसे में दोनाें सरकारों को समझ लेना चाहिए कि किसान अब उनकी चाल समझ गए है।

भारतीय जनता पार्टी ने किसान विरोध कानून पास करके अपनी पूंजीपति मानसिकता का परिचय दिया है तो कांग्रेस अब भी किसानों को वोट बैंक से अधिक कुछ समझ नहीं रही। शिरोमणि अकाली दल को किसानों के प्रति गैरजिम्मेदार बताते हुए बैंस ने कहा कि सेशन बुलाने की मांग कर रहे अकाली पिछले सेशन में तो नजर नहीं आए। बैंस ने दावा किया कि पंजाबियों का विश्वास रिवायती राजनीतिक पार्टियों से उठ चुका है। उन्हें अब विकल्प चाहिए। जिसके लिए लोक इंसाफ पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

अश्वनी शर्मा पर दसूहा में हमला कायरतापूर्ण कृत्य

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर दसूहा के पास हुए जानलेवा हमले को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के छुटभैये नेता पंजाब सरकार की शह तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ऐसे घिनौने राजनीतिक हमलों से ना भाजपा डरेगी, ना झुकेगी और न ही अपने किसान व गरीब के जीवन मे खुशहाली लाने के संकल्प से पीछे हटेगी। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.