Move to Jagran APP

भाजपा घर-घर देगी दस्तक, कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को करेगी उजागर

काग्रेस की घटिया राजनीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जल्द मोर्चा खोलेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 10:47 AM (IST)
भाजपा घर-घर देगी दस्तक, कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को करेगी उजागर
भाजपा घर-घर देगी दस्तक, कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को करेगी उजागर

जासं, लुधियाना: काग्रेस की घटिया राजनीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जल्द मोर्चा खोलेगी। राज्य में कांग्रेस की सरकार जो भी लोकहित विरोधी फैसले ले रही है, उसके खिलाफ भाजपा हर घर जाकर लोगों के सामने सच्चाई लाएगी। कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने कही। जतिंदर मित्तल जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पर ट्रेनिंग कैंप लगाएं और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ें।

मितल ने रोष प्रकट करते हुए कहा की काग्रेस ने चुनाव से पंजाब की जनता से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा करना तो दूर उनके बारे में सोचा तक नहीं जा रहा है। रेहड़ी -फड़ी तथा 50 गज के प्लाट पर भी टैक्स लगा कर गरीब मजदूर विरोधी नीति को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मित्तल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो साल में आठ बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं, जिससे आम आदमी की मुश्किलें काफी बढ़ी हैं। नीले कार्डधारकों को राशन नहीं मिल रहा है। विधवा, दिव्यांग एवं बुढ़ापा पेंशन के लिए लोगों को जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। केंद्र सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है, लेकिन पंजाब की सरकार उन फैसलों को लागू करने से पीछे हट रही है।

इस अवसर पर महामंत्री सुनील मोदगिल, रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, परमिंदर मेहता, संजय कपूर, शाक्षी जुल्का, पंकज जैन, बॉबी जिंदल, यशपाल जनोत्रा, मनमीत चावल, नवल जैन, बलबीर कमाडर, डॉ.सतीश कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश शर्मा, रोहित सिक्का, अरुण जैन, दीपक गोयल, परवीन बंसल, कुलदीप पराशर, दलबीर मनचंदा व योगेंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.