Move to Jagran APP

धन संग्रहण के लिए भाजपा की शोभायात्रा 31 को

भाजपा ढोलेवाल मंडल की मीटिग मंडल प्रधान केवल चंद गर्ग की देखरेख में मंडल कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:45 PM (IST)
धन संग्रहण के लिए भाजपा की शोभायात्रा 31 को

संसू, लुधियाना : भाजपा ढोलेवाल मंडल की मीटिग मंडल प्रधान केवल चंद गर्ग की देखरेख में मंडल कार्यालय में हुई। इसमें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने और श्री राम मंदिर के लिए धन संग्रहण शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। शोभायात्रा 31 जनवरी को निकलेगी। बैठक में ढोलेवाल मंडल के नवनियुक्त प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा पहली बार ढोलेवाल मंडल के मुख्य दफ्तर रंजीत नगर शेरपुर पहुंचे और उन्होंने अपने विचार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ साझे किए। मंडल की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ जिले के कार्यकारिणी सदस्य ललित गर्ग भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इस मौके पर मंडल प्रभारी धरमिदर शर्मा, प्रधान केवल गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री पवन भारद्वाज, महामंत्री संबल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार, सेक्रेटरी नगेंदर रावत, गृजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.