Move to Jagran APP

जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा नेता

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लुधियाना के लायंस भवन में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:40 PM (IST)
जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा नेता

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लुधियाना के लायंस भवन में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। इस बैठक में बेअदबी और बहबल कलां गोली कांड के दोषियों को न पकड़े जाने का मुद्दा भी उठा, जिस पर प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार बनने के छह माह के भीतर बेअदबी और गोली कांड के दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

loksabha election banner

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बेअदबी और गोलीकांड के दोषियों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों को कहा है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट जाएं। शर्मा ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसमें वंशवाद नहीं है। यहां कार्यकर्ता को ही शीर्ष पद मिलते हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व लुधियाना प्रभारी राकेश राठौर ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले बोले। राठौर ने कहा कि कैप्टन सरकार ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कैप्टन ने सूबे के 60 लाख परिवारों को छोड़कर अपने विधायकों के बेटों को नौकरी दी। जिला प्रधान पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि 2022 में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी और प्रदेश को लोकहित वाली सरकार दी जाएगी।

बैठक में जिले के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश भाजपा महासचिव तथा •ाोन-3 के प्रभारी राजेश बाघा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिदर भंडारी, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जोन मसीह ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिदर पाल सिंह ग्रेवाल, भाजपा महामंत्री राम गुप्ता, कांतेन्दु शर्मा, उद्योग प्रकोष्ठ के पंजाब अध्यक्ष दिनेश सरपाल, एमएसएमई प्रकोष्ठ के प्रधान सुबाष डावर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिदर कौर घुम्मन, महामंत्री हरमनदीप कौर, सोनिया शर्मा, भाजपा लुधियाना एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविदर सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी, युवा मोर्चा महामंत्री अजिदर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला प्रधान जतिदर मित्तल, ओबीसी मोर्चा के सह प्रभारी रजनीश धीमान, एस सी मोर्चा के सह प्रभारी राजिदर खत्री, रमेश शर्मा, उमा दत्त शर्मा, संतोष कालड़ा, सुनीता अग्रवाल, संजय कपूर, सुनील मेहरा, संतोष विज, हरबंस लाल फेंटा, अशोक लुंबा, हरकेश मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल सग्गड़, सुनील मौदगिल, अश्वनी बहल, योगेंद्र मकोल, यशपाल जनोत्रा, राजेश्वरी गोसाई, किरण शर्मा, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव पंकज जैन, संजय गोसाई,अमित डोगरा, नवल जैन, मनमीत सिंह चावला, विक्की सहोता, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, प्रवक्ता विशाल गुलाटी अंकित बत्रा, नीरज वर्मा, जनार्दन भंट्ट व अन्य उपस्थित हुए।

::::::::::::::::

मैं किसान की बेटी हूं : मनिदर कौर घुम्मन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान मनिदर कौर घुम्मन ने कहा कि वह किसान की बेटी के साथ साथ किसान परिवार की बहू भी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद में किसानों को सीधी अदायगी दी। इसका किसानों को फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की हितैषी है।

बैठक स्थल को छावनी में तब्दील

भाजपा नेताओं और समागमों पर हो रहे हमले को देखते हुए पुलिस ने बैठक स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया। बैठक दोपहर बाद दो बजे शुरू होनी थी लेकिन पुलिस ने सुबह से ही लायंस क्लब की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर बड़ी गिनती में पुलिस तैनात कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.