विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गोली कैसे इग्नोर करेगा'... लुधियाना में गोल्डी बराड़ के नाम पर BJP नेता से मांगी ₹5 करोड़ की रंगदारी, दहशत में परिवार

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:00 AM (IST)

लुधियाना में भाजपा नेता गुरबीर सिंह गरचा को गोल्डी बराड़ के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी और जान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. भाजपा नेता को गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी।

  2. पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  3. प्रिंसिपल को धार्मिक टिप्पणी पर जान से मारने की धमकी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर गुरबीर सिंह गरचा को गैंग्सटर गोल्डी बराड़ के नाम से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। गुरबीर सिंह गरचा के मुताबिक 18 फरवरी को विदेशी नंबर से वायस मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।

इसके बाद लगातार कई दिनों तक कॉल आती रहीं, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उसने लिखा कि तू कॉल इग्नोर कर रहा है, गोलियां कैसे इग्नोर करेगा। तुझे भ्रम है कि पुलिस तुझे बचा लेगी। अब कॉल नहीं आएगी, सीधे मुलाकात होगी। धमकी के बाद गरचा और उनका परिवार दहशत में है।

थाना मॉडल टाउन के एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। विदेशी नंबर और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। इस बीच, गरचा ने हाईकोर्ट में सुरक्षा कवर की मांग को लेकर याचिका भी दायर की है।

प्रिंसिपल को धमकी भरा पत्र, धार्मिक टिप्पणी से जुड़ा मामला

कैंप खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजीतसर मोही के प्रिंसिपल गुरमीत सिंह चावला को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार पत्र में धार्मिक आधार पर आपत्ति जताते हुए लिखा गया है कि यदि उन्होंने दाढ़ी कटवाना और बालों में रंग लगाना बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पत्र में गांव की संस्था ‘संत बाबा निहाल सिंह वेलफेयर क्लब’ और कनाडा में रह रहे एक एनआरआई का भी उल्लेख किया गया है। प्रिंसिपल और स्कूल कमेटी ने थाना सुधार में शिकायत दर्ज करवाई है। वेलफेयर क्लब के सरपरस्त हरविंदरजीत सिंह खालसा ने आरोपों को शरारती तत्वों की साजिश बताते हुए कहा कि संस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

शहर में लगातार सामने आ रहे धमकी और रंगदारी के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की

यह भी पढ़ें- लुधियाना में मजाक बना मौत का कारण, लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली ने ली युवक की जान