डेंगू के बढ़ते केसों पर भाजपा ने निगम को ठहराया जिम्मेदार, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
शहर में पिछले कई दिनों से लगातार डेंगू मरीजों की गिनती बढ़ रही है। अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम सही तरीके से फागिग तक नहीं करवा रहा। मंगलवार को पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और शहर में डेंगू से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।
जासं, लुधियाना : शहर में पिछले कई दिनों से लगातार डेंगू मरीजों की गिनती बढ़ रही है। अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम सही तरीके से फागिग तक नहीं करवा रहा। मंगलवार को पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और शहर में डेंगू से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।
एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि लुधियाना नगर निगम ने न तो समय पर फागिग की और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था की। शहर में डेंगू के मच्छरों ने सैकड़ों लोगों को संक्रमित किया और कई लोगों की मौत हो गई। प्रतिदिन 60 के करीब डेंगू के नए मरीज आ रहे हैं, जबकि कई लोग छोटे-छोटे क्लीनिक व घरों में ही उपचार करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 830 के पार हो गई। सिद्धू ने कहा कि निगम कमिश्नर से मांग की गई है कि शहर में फागिग बढ़ाने और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था तुरंत की जाए। सिद्धू ने कहा कि यदि इस संबंध में निगम प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो भाजपा प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पार्षद यशपाल चौधरी, भाजपा नेता लक्की चोपड़ा, रीता अरोड़ा, राजकुमार खैहरा, सुभाष गांधी, दर्शन भगत, दिनेश, मनीष शर्मा, कुणाल मेहता, दीपक यादव और यश शर्मा मौजूद थे।