Move to Jagran APP

खन्‍ना में हाईवे पर होर्डिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी

खन्‍ना में हाईवे किनारे लगाए गए होर्डिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत तेज हो गई है। अब सोशल मीडिया पर भी यह मामला खूब गर्माया हुआ है। दोनों पार्टियों का कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ करने में जुटी हुई हैं।

By Edited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 08:45 AM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 08:45 AM (IST)
खन्‍ना में हाईवे पर होर्डिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी
खन्‍ना में हाईवे पर होर्डिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी

जासं, खन्ना : शहर में नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ से एंट्री करते ही आपको होर्डिंग नजर आएंगे। इन पर खन्ना पहुंचने पर स्वागत करने के साथ खन्ना नगर कौंसिल पर निशाना साधा गया है। जिला भाजपा की तरफ से लगाए गए होर्डिंग पर लिखा है कि कृपा करके हॉर्न न बजाओ, नगर कौंसिल सुत्ती पई है। भाजपा के इस होर्डिंग वार से खन्ना में राजनीति गर्मा गई है। सोमवार की शाम को लगे इन होर्डिंग के बाद अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। खन्ना नगर कौंसिल पर कांग्रेस का शासन तीन साल से ज्‍यादा हो गया है। डेढ़ साल से पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा का वार्मअप वार भी माना जा सकता है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अमरूत स्कीम के तहत सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए दिए गए पैसों के दुरुपयोग के आरोप भी कांग्रेस सरकार पर भाजपा लगाती रही है। भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह हीरा ने खुद इन होर्डिंग को लगवाने की बात स्वीकार की है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर भी गहमागहमी

जिला भाजपा द्वारा लगाए गए होर्डिंग की तस्वीर सोमवार की शाम को फेसबुक और वाट़सएप पर शेयर होते ही गहमागहमी शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा वर्करों ने एक-दूसरे पर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस वर्करों ने जहां इसे ड्रामा करार देकर निंदा की। वहीं भाजपा वर्करों ने इसे सही करार देने की कोशिश अपने कमेंट्स में की।

जगाने के लिए हिलाना जरूरी है : हीरा

भाजपा जिला खन्ना प्रधान रणजीत सिंह हीरा ने कहा कि खन्ना नगर कौंसिल और कांग्रेस दोनाें सरकारें सो रही हैं। उन्हें जगाने के लिए थोड़ा हिलाना जरूरी है। इसलिए होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह पानी खड़ा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर कौंसिल में स्टाफ में अनुशासन की कमी है। लोगों को अपने कामों के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। अगर इसका हल नहीं हुआ तो कौंसिल के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

भाजपा की केंद्र सरकार तो बेहोश है: मेहता

खन्ना नगर कौंसिल के प्रधान विकास मेहता ने भाजपा के होर्डिंग पर जवाबी हमला बोला है। मेहता ने कहा कि नगर कौंसिल तो जाग रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार तो बेहोश ही है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने वाले केंद्र ने नगर कौंसिल को न तो कोई सामान इसके लिए दिया और न ही ग्रांट। केवल भाषण दिया जा रहा है। अमरूत स्कीम को केंद्र सरकार ही चार साल से लटका रही है। भाजपा को चाहिए कि पहले झूठ का चश्मा उतार कर शहर का चक्कर लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.